चंडीगढ़ में घर में घुस महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर किया पथराव, एक घायल, दो बदमाश गिरफ्तार

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसके देवर के साथ अनिल की किसी बात को लेकर बहस हो गई। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर लोगों ने मामला शांत करवाया। थोड़ी देर बाद आरोपित अनिल अपने साथियों के साथ घर में घुस आया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 10:50 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 10:50 AM (IST)
चंडीगढ़ में घर में घुस महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर किया पथराव, एक घायल, दो बदमाश गिरफ्तार
पुलिस फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में देर रात एक घर पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। पहले मामूली विवाद पर बहस के बाद आरोपितों ने जबरन घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने के बाद विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने घर पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला के बयानों को आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में लगी है। वहीं, सुबह तक दो आरोपित पुलिस के हत्थे भी चढ़ गए थे। आरोपितों की पहचान अनिल और विकास के तौर पर हुई है। जबकि आरोपित गोलू, विजय, गुड्डू, करण, गौतम, शंभू सहित अन्य की तलाश जारी है।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसके देवर के साथ अनिल ने किसी बात को लेकर बहस हो गई। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर लोगों ने मामला शांत करवाया। वहीं, थोड़ी देर बाद देवर घर पर खाना खाने आ गया। लेकिन आरोपित अनिल ने अपने अन्य साथियों को लेकर घर पहुंच गया। आरोपितों के पास लोहे की रॉड, डंडे सहित अन्य हथियार भी थे। उन्होंने घर में घुसकर देवर पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई महिला के साथ भी आरोपित छेड़छाड़ करने लगे। किसी तरह आसपास के लोगों के विरोध करने पर आरोपित घर से बाहर निकलने। आरोपितों ने बाहर आकर घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस हमले में देवर को चोट भी आई है।

वहीं, वारदात की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम सहित संबंधित मलोया थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला के साथ आसपास के लोगों के भी बयान दर्ज किया। जिसके आधार पर आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। वहीं, गिरफ्तार आरोपितों की निशानेदही पर दूसरे आरोपित साथियों की तलाश में पुलिस की टीम लगी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी