दो गोलियां शरीर में, अस्पताल में छह दिन से इलाज को तरस रही महिला

अंबाला की रहने वाली 32 साल की प्रीति पांडेय को 24 मई को कुछ बदमाशों ने उनके घर के बाहर गोलियां मारी थी। लेकिन प्रीति की जान बच गई।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 09:24 AM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 09:24 AM (IST)
दो गोलियां शरीर में, अस्पताल में छह दिन से इलाज को तरस रही महिला
दो गोलियां शरीर में, अस्पताल में छह दिन से इलाज को तरस रही महिला

चंडीगढ़ [विशाल पाठक]। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। छह दिन से एक महिला एडमिट है। जिसे कुछ बदमाशों ने गोलियां मार दी थी। लेकिन अभी तक किसी ने ऑपरेशन कर शरीर से गोलियां नहीं निकाली हैं। महिला के परिजन बार-बार डॉक्टरों से ऑपरेशन के लिए कह रहे हैं। अंबाला की रहने वाली 32 साल की प्रीति पांडेय को 24 मई को कुछ बदमाशों ने उनके घर के बाहर गोलियां मारी थी। लेकिन प्रीति की जान बच गई। एक गोली प्रीति के पैर में और दूसरी बाजू में लगी।  

प्रॉपर्टी का था विवाद, कानपुर से भेजे गए बदमाश

प्रीति के भाई अमित तिवारी ने बताया कि उनकी बहन की शादी कानपुर में की गई है। कानपुर में उसके जीजा ने प्रॉपर्टी खरीदी थी। लेकिन जिस शख्स ने उन्हें प्रॉपर्टी बेची थी। वह पैसे लेने के बाद रजिस्ट्री रद करवा दूसरे को प्रॉपर्टी बेच रहा था। जब उसके जीजा ने इसके खिलाफ आवाज उठाई। उन्हें व परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। ऐसे में बीते 24 मई को कई लोग कानपुर से अंबाला आए। और प्रीति को मारने की कोशिश की गई। जब इस संदर्भ में अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया गया तो उन्होंने शुक्रवार देर रात आठ बजे गोलियां निकालने को कहा है।

डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मामले में दो साइंटिस्ट नामजद

सीबीआइ ने पिछलेे साल डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत के मामले में सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड, चंडीगढ़ और इमटेक के साइंटिस्ट को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब दो और साइंटिस्ट दिनेश तिवारी और ज्ञानेंद्र राय का नाम भी जोड़ दिया गया है। ये दोनों भी सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड के ही साइंटिस्ट हैं। इन दोनों के खिलाफ सीबीआइ ने तीन साल बाद जिला अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल कर दी है। इनके खिलाफ सीबीआइ ने केस दर्ज किया है। इनके अलावा केस में सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड के साइंटिस्ट संजय पांडे, इमटेक के साइंटिस्ट चंद्र प्रकाश मिड्डा, प्राइवेट बॉटलिंग प्लांट के डायरेक्टर स्वराज कंडोई और उसके इंप्लाई दिनेश कुमार भी आरोपित हैं। इनके खिलाफ सीबीआइ ने पहले ही चार्जशीट फाइल कर दी थी। अब केस में दो नए आरोपितों की भी भूमिका सामने आई है।

chat bot
आपका साथी