चंडीगढ़ में हरियाणा कैडर के IAS अफसर की पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस मौके पर पहुंची

पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भारतीय डाक तार विभाग में तैनात एक महिला अफसर ने रविवार सायं आत्महत्या कर ली। महिला अफसर ने आत्महत्या क्यों की अभी इसका पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस जांच कर रही है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 08:19 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 07:30 AM (IST)
चंडीगढ़ में हरियाणा कैडर के IAS अफसर की पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस मौके पर पहुंची
चंडीगढ़ में महिला अफसर ने की आत्महत्या। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के वर्ष 2000 बैच के आइएएस अफसर नितिन कुमार यादव की पत्नी ने रविवार को सेक्टर-18 स्थित मकान नंबर-208 सरकारी निवास पर आत्महत्या कर ली। बता दें हरियाणा कैडर के आइएएस नितिन कुमार यादव का नाम चंडीगढ़ के नए होम सेक्रेटरी के लिए फाइनल हो चुका है। मौजूदा वे हरियाणा रोजगार विभाग में आयुक्त सचिव, कमिश्नर एंड सेक्रेटरी टू हरियाणा गवर्नमेंट और आपूर्ति एवं निपटान विभाग के डायरेक्टर जनरल के पद पर कार्यरत हैं।

आइएएस नितिन यादव की पत्नी इंडियन पोस्टल सर्विस की अधिकारी थी। उन्होंने देर शाम करीब छह बजे कमरे की छत से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के फौरन बाद चंडीगढ़ व हरियाणा के कई आइएएस अफसर मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आइएएस नितिन यादव की पत्नी को जीएमएसएच-16 में इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

chat bot
आपका साथी