चंडीगढ़ सेक्टर-44/45 डिवाइडिंग पर वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पुलिस वाहन चालक की पहचान में जुटी

Road Accident death Chandigarh पुलिस के अनुसार सोमा सेक्टर-44 में रहती थीं। वह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी खत्म करके देर रात पैदल ही घर की तरफ जा रही थी। जैसे ही डिवाइडिंग रोड पर पहुंची तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 12:52 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 12:52 PM (IST)
चंडीगढ़ सेक्टर-44/45 डिवाइडिंग पर वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पुलिस वाहन चालक की पहचान में जुटी
हिट एंड रन के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। (सांकेतिक फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। सेक्टर-44/45 डिवाइडिंग रोड पर अज्ञात वाहन चालक की टक्कर से गंभीर रुप से घायल महिला की मौत हो गई। 45 वर्षीय महिला सोमा ने पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ा है। सेक्टर 34 थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपित वाहन चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। वही हिट एंड रन के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सोमा सेक्टर-44 में रहती थीं। वह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी खत्म करके देर रात पैदल ही घर की तरफ जा रही थी। जैसे ही डिवाइडिंग रोड पर पहुंची, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने उन्हें पीजीआई में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस की पड़ताल के दौरान एक प्रत्यक्षदर्शी ने अपना बयान दर्ज करवाया है। उसके अनुसार सोमा को एक ऑटो चालक टक्कर मारकर फरार हो गया था। पुलिस उस तरफ सड़क पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की मदद से रात के समय निकलने वाले ऑटो के नंबर नोट कर वेरिफिकेशन करने में लगी हुई है।

10 घंटे में दो घटनाएं, तीन लोगों की मौत

बता दें कि शहर के अलग-अलग दो जगह पर 10 घंटे में दो दर्दनाक सड़क हादसे हुए हैं। जिसमें एक 8 वर्षीय बच्चे, एक महिला और एक एक्टिवा सवार पुरुष की मौत हुई है। पहले मामले में तेज रफ्तार पंजाब नंबर की कार के चालक ने सेक्टर-32 के छोटे चौक पर पैदल जा रहे हैं मां-बेटे और एक्टिवा सवार के बाद रेहड़ी चालक को टक्कर मारी थी। इसमें हिमाचल निवासी एक्टिवा सवार और 8 वर्षीय अमृत की मौके पर ही मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी