दिल्ली से चंडीगढ़ हेरोइन तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार, शहर में विनय नाम के एजेंट तक पहुंचानी थी खेप

चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला दिल्ली से चंडीगढ़ हेरोइन की तस्करी का काम करती थी। यहां विनय नाम के शख्स तक नशे की खेप पहुंचानी थी इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:59 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:59 AM (IST)
दिल्ली से चंडीगढ़ हेरोइन तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार, शहर में विनय नाम के एजेंट तक पहुंचानी थी खेप
पुलिस आज महिला तस्कर को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।

जागरण संवाददाता चंडीगढ़। देर रात क्राइम ब्रांच की टीम ने नशा तस्करी में बड़े पैमाने पर लिफ्त एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला से हेरोइन की खेप भी बरामद हुई है। हालांकि देर रात तक चली पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों ने आरोपित महिला की पहचान और उसके बारे में ज्यादा जानकारी उजागर नहीं की। पुलिस टीम महिला तस्कर को शुक्रवार दोपहर जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।

जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अशोक कुमार के सुपरविजन में टीम देर रात पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिसकर्मियों ने एक महिला को नाके पर रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उससे हेरोइन भी बरामद हुई। आरोपित महिला पुलिस कर्मियों को देख भागने की भी कोशिश की थी। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और महिला पुलिस कर्मियों की मदद से उसे दबोच लिया। आरोपित महिला तस्कर के पास एक बैग था जिससे हेरोइन बरामद हुई है।

चंडीगढ़ में एजेंट विनय करता था सप्लाई, तलाश जारी

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिला दिल्ली से नशे की खेप लाकर चंडीगढ़ में एक विनय नाम के युवक को पहुंचाती थी। इसके बाद चंडीगढ़ में बैठा गैंग का एजेंट नशे को अलग-अलग मात्रा में दूसरे ग्राहकों तक महंगे दाम पर सप्लाई करता था। पुलिस को आरोपित एजेंट की भी तलाश है।

कब से चल रहा गैंग, कौन कौन शामिल?

पुलिस टीम गिरफ्तार महिला से पता लगाने में लगी है कि नशा तस्करी करने वाला गैंग कब से सक्रिय है। दिल्ली से चंडीगढ़ के अलावा और कौन-कौन सी जगह पर तस्करी की जाती थी। चंडीगढ़ में सक्रिय एजेंट के अलावा और कितने सदस्य गैंग में शामिल है। अप पुलिस इन सवालों का जवाब निकालने में लगी हुई है।

chat bot
आपका साथी