इंतजार खत्म... किसके सिर सजेगा मोहाली मेयर का ताज, कल सुबह होगी घोषणा, इनका नाम सबसे आगे

मोहाली नगर निगम के नए मेयर की घोषणा सोमवार को होगी। बता दें की 17 फरवरी के नगर निगम चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद लगभग दो महीने बाद मोहाली को नया मेयर मिलेगा। वहीं सभी पार्षद भी सोमवार को पद की शपथ लेंगे।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 04:54 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 04:54 PM (IST)
इंतजार खत्म... किसके सिर सजेगा मोहाली मेयर का ताज, कल सुबह होगी घोषणा, इनका नाम सबसे आगे
मोहाली नगर निगम कार्यालय की फाइल फोटो।

मोहाली, जेएनएन। मोहाली नगर निगम मेयर का ताज किसके सिर सजेगा इस बात का फैसला सोमवार सुबह हो जाएगा। सोमवार को मोहाली मेयर पद के लिए दावेदारों की चल रही चर्चाओं पर विराम लग जाएगा। इससे पहले बीते वीरवार को मेयर के नाम की घोषणा होनी थी लेकिन किसी कारण ऐसा नहीं हो पाया था। अब 12 अप्रैल को नए चुने गए सभी पार्षदों को पद की शपथ दिलाई जाएगी।

इसके बाद मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। पहले चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। लेकिन बीते बुधवार दोपहर बाद चुनाव रद होने की सूचना नगर निगम को मिली। करीब डेढ़ माह बाद जनता की ओर से चुने गए पार्षदों ने शपथ लेंगे। इसके बाद पता चलेगा कि शहर का फर्स्ट पर्सन कौन होगा।

ध्यान रहे कि मोहाली नगर निगम के मेयर चुनाव के लिए डिवीजन कमिश्नर रोपड़ द्वारा आठ अप्रैल को पार्षदों की बैठक बुलाई है। डिवीजन कमिश्नर राहुल तिवारी की ओर से मोहाली नगर निगम के कमिश्नर डॉ. कमल गर्ग को इस बावत पत्राचार के माध्यम से सूचित किया था। बैठक आठ अप्रैल को दोपहर तीन बजे के बाद होनी थी। हालांकि वीरवार को सरकारी छुट्टी थी। लेकिन बुधवार को दोपहर तक कोई बदलाव नहीं था। लेकिन करीब तीन बजे कार्यक्रम रद होने की सूचना मिली। 17 फरवरी को नगर निगम सहित जिले की सात नगर काउंसिलों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे। लेकिन अभी तक पार्षद शपथ नहीं ले सके।

मोहाली जिले की सभी नगर काउंसिलों में से नयागांव और खरड़ के अध्यक्ष पद महिला के लिए रिजर्व रखे गए हैं। कुराली, जीरकपुर, बनूड़, लालड़ू और डेराबस्सी नगर कांउसिल को रिजर्वेंशन से बाहर रखा गया है। जीरकपुर और डेराबस्सी में प्रधानों का चयन हो चुका है। करीब डेढ़ महीने पहले नगर निगम चुनाव होने के बाद से सभी चुने गए पार्षद इस रिजर्वेंशन नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे। जिसे दो सप्ताह पहले की जारी किया गया।

मोहाली नगर निगम मेयर  पद के लिए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह जीती दौड़ में सबसे आगे हैं। मोहाली में 50 वार्डों में से 37 पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। पूरे जिले में यह दो नगर काउंसिल ही ऐसी हैं जहां पर कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत नहीं है। खरड़ के 27 वार्डों में से कांग्रेस के 10, अकाली दल के 8, आप का एक और आजाद लड़ने वाले 8 उम्मीदवार जीते थे। इसी तरह से नयागांव के 21 वार्डों में से कांग्रेस के 6, अकाली दल के 10, भाजपा के 3 और आजाद लड़ने वाले दो उम्मीदवारों के सिर जीत का सेहरा सजा था।

chat bot
आपका साथी