किसके सिर सजेगा पंजाब यूनिवर्सिटी पुटा प्रेसिडेंट का ताज, फैसला आज

पंजाब यूनिवर्सिटी के पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) चुनाव के चुनावी दंगल में कौन बाजी मारेगा आज शाम तक इसका फैसला हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 11:55 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 11:55 PM (IST)
किसके सिर सजेगा पंजाब यूनिवर्सिटी पुटा प्रेसिडेंट का ताज, फैसला आज
किसके सिर सजेगा पंजाब यूनिवर्सिटी पुटा प्रेसिडेंट का ताज, फैसला आज

डा. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़

पंजाब यूनिवर्सिटी के पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) चुनाव के चुनावी दंगल में कौन बाजी मारेगा आज शाम तक इसका फैसला हो जाएगा। पहली बार पुटा चुनाव में कांटे की टक्कर है। एक तरफ अशोक गोयल ग्रुप तो दूसरी तरफ वीसी ग्रुप के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। इतना ही नहीं पहली बार दोनों ही ग्रुप पुटा प्रेसिडेंट का पद जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। नई सीनेट सभी सीटों का रिजल्ट घोषित हो चुका है। अभी तक दोनों ही ग्रुप के पास सीनेटर की संख्या लगभग बराबर है। अब असल मुकाबला सीनेट में पुटा प्रेसिडेंट की सीट जीतकर 650 शिक्षकों के समर्थन को अपने साथ करने की कोशिश है। वीरवार को होने वाले पुटा चुनाव के लिए कई दिनों से कैंपस में चुनावी माहौल पूरे उफान पर है। प्रेसिडेंट पद के लिए एक तरफ मौजूदा पुटा प्रेसिडेंट डा. मृत्युंजय कुमार हैं तो उनके सामने डा. मनु शर्मा चुनावी दंगल में है। सेक्रेटरी पद पर डा. अमरजीत सिंह नोरा और डा. कश्मीर सिंह में मुकाबला होगा। दोनों ही ग्रुप ने वोट के लिए मेनीफेस्टों में ढेरों वादे किए हैं। पुटा चुनाव में यूआइईटी, डेंटल कालेज, यूबीएस, साइंस संकायों के वोटर की अहम भूमिका होगी। क्या लगातार जीत का बनेगा रिकार्ड

पुटा चुनाव में पिछले चार वर्ष में गोयल ग्रुप का दबदबा है। 2017 से 19 तक प्रो. राजेश गिल प्रेसिडेंट चुनी गई। 2020 में डा. मृत्युंजय कुमार ने जीत हासिल की है। इस बार गोयल ग्रुप जीत का रिकार्ड बनाने की तैयारी में है तो दूसरी तरफ डा. मनु शर्मा की टीम जीत के क्रम को तोड़ने की कोशिश में है। यह हैं पुटा चुनाव के असल रणनीतिकार (आठ मग फोटो लें )

पुटा चुनाव शिक्षकों के बीच है, लेकिन चुनाव की रणनीति को तैयार करने वाले किग मेकर अलग ही हैं। डा. मृत्युंजय कुमार की टीम की रणनीतिकार वरिष्ठ सीनेटर अशोक गोयल, प्रो. नवदीप गोयल, प्रो. केशव मल्होत्रा और प्रो. राजेश गिल हैं। दूसरी तरफ डा. मनु शर्मा के ग्रुप की कमान लॉ विभाग के चेयरमैन डा. देवेंद्र सिंह, प्रो. एसके तोमर, डा. अशोक कुमार और डा. प्रशांत गौतम ने संभाली हुई है। पुटा चुनाव में अब किसकी रणनीति सफल होगी यह वीरवार शाम तक ही पता चल जाएगा। दोनों ही ग्रुप हर हाल में पुटा चुनाव में जीत की कोशिश में है। पुटा चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी

कितने पदों के लिए मतदान-17

पुटा चुनाव में कुल वोटर- 526

वोटिग का समय- सुबह 8.30 से दोपहर दो बजे तक

शाम 5.30 बजे तक रिजल्ट घोषित होगा।

मतदान पीयू लॉ ऑडिटोरियम में होगा।

अशोक गोयल ग्रुप लगातार चार बार से जीत रहा पुटा चुनाव ।

प्रो. राजेश गिल 2017 से 2019 तक लगातार तीन बार प्रेसिडेंट चुनीं गई।

प्रो. मृत्युंजय कुमार लगातार दूसरी बार प्रेसिडेंट पद के लिए मैदान में उतरे

2020 में डा.मृत्युंजय कुमार ने प्रो मोहम्मद खालिद को 41 वोटों से हराया। कोट्स .(फोटो भी लें )

पुटा चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मतदान सुबह 8.30 से दो बजे तक होगा। कोविड प्रोटोकोल को पूरी तरह फोलो किया जाएगा। शाम तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

प्रो. विजय नागपाल, रिटर्निग ऑफिसर पुटा चुनाव

chat bot
आपका साथी