अफगानिस्तान में एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस

शहर में एक बार फिर बारिश होने से मौसम करवट बदलने वाला है और आने वाले दो दिनों तक बादल छाए रहने के साथ बारिश होने के आसार हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:12 PM (IST)
अफगानिस्तान में एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस
अफगानिस्तान में एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर में एक बार फिर बारिश होने से मौसम करवट बदलने वाला है और आने वाले दो दिनों तक बादल छाए रहने के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मौसम बदलाव होने का कारण ईस्ट अफगानिस्तान और उसके साथ लगते पड़ोसी देशों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है, जिसकी वजह से पंजाब और हयिराणा के साथ चंडीगढ़ में भी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया डेवलप हुआ है। इसके चलते शनिवार और रविवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाके प्रभावित होने की संभावना है।

विभाग का मानना है कि बारिश होने से तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट आएगी। विभाग के मुताबिक ऐसे में अगर शहर में तेज बारिश होती है तो ठंड का बढ़ना स्वाभाविक है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि माझा, दोआबा, वेस्ट मालवा और ईस्ट मालवा में 23 और 24 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं हरियाणा में नार्थ हरियाणा, साउथ और साउथ ईस्ट हरियाणा के साथ ही वेस्ट और साउथ वेस्ट हरियाणा में भी 23 और 24 अक्टूबर को तेज बारिश होने के आसार हैं। इन राज्यों के साथ ही चंडीगढ़ में बारिश के साथ 40 से 50 किलोमिटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। विभाग ने यह सुझाएं उपाय

जहां एक ओर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है, वहीं कटी हुई फसल को खुले में न रखें, जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, कमजोर ढांचों के पास न खड़े हों, उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग से बचें, बारिश के दौरान वाहनों को सावधानी से ड्राइव करें, बारिश के समय पेड़ों के नीचे न रुके, आंधी चलने पर जल निकायों के पास न जाएं, आंधी के दौरान कमजोर ढांचों में आश्रय लेने से बचें। आगे मौसम का हाल

- शनिवार को शहर में बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहेगा।

- रविवार को शहर में बादल छाए रहने के साथ बारिश भी हो सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किए जाने की संभावना है।

- सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी