शहर के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर बनाए जाएंगे स्वागत गेट

मोहाली शहर के सभी एंट्री प्वाइंटों को नया रूप दिया जाएगा जिस पर 2.13 करोड़ खर्च किए जाएंगे। सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 07:39 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 07:39 AM (IST)
शहर के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर बनाए जाएंगे स्वागत गेट
शहर के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर बनाए जाएंगे स्वागत गेट

जागरण संवाददाता, मोहाली : मोहाली शहर के सभी एंट्री प्वाइंटों को नया रूप दिया जाएगा जिस पर 2.13 करोड़ खर्च किए जाएंगे। सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। शहर में अन्य राज्यों से हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा से आने वाले लोगों के स्वागत के लिए प्रवेशद्वार पर 'स्वागत' गेट लगाए जाएंगे। ये काम शहर को जोनों में बांट कर पूरा किया जाएगा। जोन-1 के ट्राईएंगल एंट्री प्वाइंट के सुंदरीकरण के लिए 26.45 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके फेज-10 और 11, 10 और 9, 8 और 9, सेक्टर-48सी शामिल है। जबकि जोन-2 के इलाके में वाईपीएस चौक, फेज-3 लाइट्स, फेज-3 और 3 में फ्रैंको लाइट होटल का काम होगा। इस पर 26.47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जोन-3 के अधीन मैक्स अस्पताल फेज-6, बलौंगी, वेरका चौक, लखनौर चौक एंट्री प्वाइंट शामिल किया गया। इस पर 25.57 लाख खर्च आएगा। जिसमें फेज-4 में फेज-1 से 6 के बैरियर तक, फेज-1 से 6 तक लाइट्स, फेज-3ए में श्री गुरुद्वारा साहिब की ओर का इलाका शामिल रहेगा। इस पर 25.27 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे पहले शहर में कई इलाकों में करोड़ों के विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं। यह सभी काम आने वाले नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखकर करवाए गए हैं। इसके बहाने से कोशिश यह की जाएगी कि इलाके का बेहतरीन विकास हो पाए। ध्यान रहे कि शहर में चिल्ड्रन फ्रेंडली पार्क बनाए जा रहे हैं। इस संबंधी हाउस की बैठक में प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका था। इसके तहत अब फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया के प्लाट नंबर, पार्क नंबर 649 के विकास पर 33.35 लाख रुपये, पार्क फ्रंट आफ प्लांट नंबर सी-102 इंडस्ट्रियल एरिया में 37.72 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जेसीटी मिल इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में सात में चिल्ड्रन फ्रेंडली पार्क बनाया जाएगा। इस पर 40.98 लाख रुपये की लागत आएगी। इस तरह से कुल एक करोड़ 12 लाख 5 हजार रुपये से विकास कार्य किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी