Weather Update Chandigarh : चंडीगढ़ में आज मौसम रहेगा साफ, तापमान में आएगी गिरावट

Weather Update Chandigarh चंडीगढ़ में आज शहर का मौसम साफ रहेगा और दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से शहर के तापमान में एकाएक बढ़ोतरी देखने को मिली थी। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 07:50 AM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 07:50 AM (IST)
Weather Update Chandigarh : चंडीगढ़ में आज मौसम रहेगा साफ, तापमान में आएगी गिरावट
चंडीगढ़ में आज दिनभर मौसम साफ रहेगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में आज शहर का मौसम साफ रहेगा और दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से शहर के तापमान में एकाएक बढ़ोतरी देखने को मिली थी। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था जिसमें 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। अल सुबह बादल छाने की वजह से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि दीपावली वाले दिन पटाखे जलने से मौसम में तब्दीली जरूर देखने को मिलेगी। इस वजह से आज दिन का तापमान 30 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। वहीं शाम के बाद तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी।

उन्होंने पहले भी कहा था कि अगर दीपावली वाले दिन पटाखे नहीं जलते हैं तो फिर अगले दिन से ठंड में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी इलाकों पर रुक रुक कर हल्की बर्फबारी हो रही है। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि दो से तीन नवंबर काे पहाड़ी इलाकों पर हल्की बर्फबारी के साथ बारिश भी हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शिमला, कुफरी, मनाली समेत हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हिमपात होना शुरू हो जाएगा। इसका सीधा असर चंडीगढ़ के मौसम पर भी पड़ेगा।

पहाड़ों में हो रही निरंतर हल्की बर्फबारी

डायरेक्टर सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में ठंड के बढ़ने के पीछे एक ओर कारण है पहाड़ी ईलाकों में निरंतर रूप से हो रही हल्की बर्फबारी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी एरिया के साथ लगा होने की वजह से बर्फबारी होने के बाद ठंडी हवाओं का असर शहर पर सबसे ज्यादा पड़ता है।

chat bot
आपका साथी