अगले 72 घंटे में हो सकती है बारिश, बढ़ेगी ठंड

धुंध और बारिश की वजह से बढ़ेगी ठंड

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 08:35 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 08:35 AM (IST)
अगले 72 घंटे में हो सकती है बारिश, बढ़ेगी ठंड
अगले 72 घंटे में हो सकती है बारिश, बढ़ेगी ठंड

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :

ठंड से थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर शहर का मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे में आसमान पर बादल छाएंगे और बारिश हो सकती है। ऐसी स्थिति में ठंड फिर बढ़ेगी। उधर, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से 03 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस अगले हफ्ते एक बार फिर से घनी धुंध पड़ने की संभावना है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की बात करें तो शुक्रवार को आसमान पर बादल छाए रहेंगे, जबकि शनिवार को बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं बारिश के बाद घनी धुंध पड़ने की वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

बुधवार को सुबह धुंध इतनी घनी थी कि विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम थी। सड़क पर चलने वाले ज्यादातर वाहनों की फाग लाइट आन थी और स्पीड भी सामान्य दिनों के मुकाबले कम थी। आने वाले दिनों में मौसम की करवट की संभावनाओं को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतनी होगी। सफर करते समय फाग लाइट का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। माना जा रहा है कि मौसम की करवट के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में सर्द हवा और शीत लहर और तेज हो सकती है।

chat bot
आपका साथी