Weather Forecast Chandigarh: ट्राईसिटी में आज मौसम रहेगा साफ, कल तेज बारिश के आसार

Weather Forecast Chandigarh आने वाले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश होने की भी संभावना है जिसका असर चंडीगढ़ पर पड़ेगा। जिन राज्यों में बारिश होगी उनमें दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब हरियाणा भी शामिल हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 09:28 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 09:28 AM (IST)
Weather Forecast Chandigarh: ट्राईसिटी में आज मौसम रहेगा साफ, कल तेज बारिश के आसार
चंडीगढ़ में आज माैसम रहेगा साफ। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Weather Forecast Chandigarh: मौसम ने अचानक करवट लेनी शुरु कर दी है और आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के पूरे आसार है। वहीं शुक्रवार को शाम तक रुक रुक कर बारिश होती रही।हालांकि इसकरा असर तापमान पर नहीं हुआ और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रहा जिसमें दो डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं न्यूनतम तापमान 14.1 रहा।

इसके अलावा आने वाले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश होने की भी संभावना है जिसका असर चंडीगढ़ पर पड़ेगा। जिन राज्यों में बारिश होगी, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश शामिल हैं। इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी पहाड़ी में बर्फबारी शुरू हो गई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर बढ़ेगी। पहाड़ों में शुरु हुई बर्फबारी का असर चंडीगढ़ पर भी पड़ेगा।

बादल छाए रहने की संभावना

वहीं वीरवार को बादल छाए रहने से जहां एक ओर तापमान में पांच डिग्री की कमी हुई, वहीं दस साल का रिकार्ड भी टूटा। मौसम विभाग के अनुसार तीन से पांच दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

यह भी पढ़ें-Omicron Variant: लुधियाना में वैक्सीनेशन की रफ्तार फिर तेज, एक दिन में 10,629 लोगों ने लगाया टीका

यह रहेगा मौसम का हाल

शनिवार को आसामान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और 13 डिग्री रहने की संभावना। रविवार को बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और 14 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और 12 डिग्री रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें-Sacrilege Case: पंजाब के मुक्तसर में डेरा प्रेमी की हत्या, बाइक सवाराें ने चाय पत्ती मांगने के बहाने सिर में मारी गोली

chat bot
आपका साथी