रामायण के प्रत्येक पात्र से कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है : तावड़े

भारतीय जनता पार्टी की ओर से मनाए जा रहे भगवान वाल्मीकि जयंती सप्ताह के तहत बुधवार को सेक्टर-24 में विशाल लंगर लगाया गया। जिसमे नगर निगम के चुनाव प्रभारी एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े और सह प्रभारी राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी ने विशेष रूप से भाग लिया और लंगर की सेवा की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:22 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:22 PM (IST)
रामायण के प्रत्येक पात्र से कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है : तावड़े
रामायण के प्रत्येक पात्र से कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है : तावड़े

-भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भाजपा ने सेक्टर-24 में लगाया विशाल लंगर

---------------------

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की ओर से मनाए जा रहे भगवान वाल्मीकि जयंती सप्ताह के तहत बुधवार को सेक्टर-24 में विशाल लंगर लगाया गया। जिसमे नगर निगम के चुनाव प्रभारी एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े और सह प्रभारी राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी ने विशेष रूप से भाग लिया और लंगर की सेवा की।

इस अवसर पर विनोद तावड़े ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की जीवनी से हम बहुत कुछ ग्रहण कर सकते हैं। उनके द्वारा रचित रामायण ग्रन्थ दुनिया का महानतम ग्रंथ है, जिससे जीवन जीने की राह मिलती है। रामायण के प्रत्येक पात्र से कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। रामायण की शिक्षाओं को ग्रहण कर हम अपने जीवन को मर्यादा के साथ जी सकते हैं। सभी ने मिलकर लंगर सेवा की व पंगत में बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया। अरुण सूद ने कहा कि भगवान राम को दशरथ पुत्र राम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का रूप देने वाले भगवान वाल्मीकि की जयंती पर पूरे सप्ताह कार्यक्रम करवा कर हम उनके चरणों में अपनी श्रद्धांजलि प्रस्तुत कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के अलावा महामंत्री रामवीर भट्टी, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, नरेश अरोड़ा, सचिव डा. हुकम चन्द, गजेंद्र शर्मा, देवी सिंह, दीपक मल्होत्रा, एससी मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय राणा, उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष जतिदर मल्होत्रा, राजिन्दर शर्मा, डा नरेश पांचाल, सतेंदर सिंह व मन्नू भसीन सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी