चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन में पानी बर्बाद करने की छूट, कोई कार्रवाई नहीं करेगी टीम

शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन के दौरान नगर निगम की जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने पानी बर्बाद करने वालों पर कार्रवाई नहीं की। नगर निगम के अनुसार लॉकडाउन के दौरान कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन सोमवार से फिर से लोगों पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 03:14 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 03:14 PM (IST)
चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन में पानी बर्बाद करने की छूट, कोई कार्रवाई नहीं करेगी टीम
चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन में पानी बर्बाद करने की छूट।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ नगर निगम ने फैसला लिया है कि प्रशासन की ओर से लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन के दौरान पानी की बर्बादी करने वालों का चालान नहीं किया जाएगा। ऐसे में शनिवार और रविवार सुबह सुबह उठकर शहर में पानी बर्बाद करने वालों पर नजर रखने से इंजीनियर्स को भी छूट मिल गई है।

शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन के दौरान नगर निगम की जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने पानी बर्बाद करने वालों पर कार्रवाई नहीं की। नगर निगम के अनुसार लॉकडाउन के दौरान कार्रवाई नहीं की जाएगी। मालूम हो कि नगर निगम ने 15 अप्रैल से पानी बर्बाद करने वालों पर कार्रवाई करने का अभियान छेड़ा है। सोमवार को फिर से कार्रवाई शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को नगर निगम ने 17 लोगों के तीन तीन हजार रुपये के चालान काटे थे।

नगर निगम के अनुसार जब तक वीकेंड लाकडाउन जारी रहेगा तब तक शनिवार और रविवार कार्रवाई नहीं की जाएगी। अभी तक नगर निगम ने 25 लोगों के चालान काटे हैं। शहर में पानी की बर्बादी रोकने के लिए नगर निगम ने टीम का गठन कर दिया है। ऐसे में अब अगर किसी के कूलर और छत पर रखी टंकी भी ओवर फ्लो करते हुए मिली तो उनका भी चालान काटा जाएगा। अगर किसी ने वाटर सप्लाई लाइन में अवैध तरीके से सीधा बूस्टर पंप लगाया होगा तो भी कार्रवाई की जाएगी। घर के आगे पानी की लीकेज हो रही है या फिर मीटर में से पानी बह रहा है या फिर कूलर में से पानी बहेगा तो भी पहला चालान तीन हजार रुपये के जुर्माने का कटेगा।

30 दिन के भीतर फिर से पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। यह अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान लोगों को अपने बगीचों में भी सिंचाई करने की मंजूरी नहीं है। नगर निगम ने पानी बर्बाद करने वालों के लिए सभी टीमों के प्रभारी के मोबाइल नंबर भी जारी किए हुए हैं। दूसरी बार पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये का चालान कटेगा। वहीं मोहाली नगर निगम भी इस तरह का अभियान शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी