24 घंटे पानी की सप्लाई प्रोजेक्ट की भेंट चढ़ा मनीमाजरा का खेल मैदान, 12.50 लाख रुपये हो जाएंगे पानी

मनीमाजरा में फिलहाल खेल का यही एक मैदान है जहां पर वालीबॉल फुटबॉल और बास्केटबॉल के अलावा बैडमिंटन कोर्ट भी बनाया हुआ है। मनीमाजरा में ऐसा कोई भी दूसरा मैदान नहीं है। वहीं मनीमाजरा में एक इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 05:03 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 05:03 PM (IST)
24 घंटे पानी की सप्लाई प्रोजेक्ट की भेंट चढ़ा मनीमाजरा का खेल मैदान, 12.50 लाख रुपये हो जाएंगे पानी
मनीमाजरा के खेल मैदान में जेसीबी से खुदाई करवाई जा रही है।

वैभव शर्मा, चंडीगढ़। नगर निगम शहर के सेक्टर-13 मनीमाजरा में बने खेल मैदान को खत्म कर वहां पर पानी सप्लाई के लिए एक स्टोरेज टैंक बना रहा है। यह स्टोरेज टैंक सेक्टर-39 की तरह होगा, जहां से पूरे मनीमाजरा में पानी की 24 घंटे की सप्लाई होगी। निगम का 24 घंटे पानी सप्लाई का फैसला अच्छा है लेकिन खेल मैदान खत्म करने की बात समझ से परे है। इससे पहले यहां खेल मैदान बनाने के लिए निगम ने 12.50 करोड़ रुपये खर्च किए थे। जहां एक ओर चंडीगढ़ प्रशासन शहर को स्पोर्ट्स हब बनाने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर निगम खिलाड़ियों से खेल की जगह को छीनने में लगा है। शिवालिक गार्डन के ठीक सामने और आरएमआइटी स्कूल के साथ यह ग्राउंड बना हुआ है, जहां पर स्थानीय खिलाड़ी सुबह और शाम खेलने आते हैं।

मनीमाजरा में फिलहाल खेल का यही एक मैदान है, जहां पर वालीबॉल, फुटबॉल और बास्केटबॉल के अलावा बैडमिंटन कोर्ट भी बनाया हुआ है। मनीमाजरा में ऐसा कोई भी दूसरा मैदान नहीं है। वहीं मनीमाजरा में एक इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी है।

24 घंटे पानी की सप्लाई के लिए छह जगहों पर बनने है ओवर हेड वाटर टैंक

नगर निगम के 24 घंटे वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट के तहत पूरे मनीमाजरा में 24 घंटे पानी की सप्लाई के लिए छह जगहों पर ओवर हेड वाटर टैंक बनने हैं। इन ओवर हेड वाटर टैंक में पानी की सप्लाई के लिए ग्राउंड की जगह पर वाटर स्टोरेज प्लांट डाला जाएगा। हालांकि निगम के इस फैसले का विरोध भी होना शुरू हो गया है। यह ग्राउंड की घनी आबादी के बीच है। इसलिए स्थानीय खिलाड़ी और बच्चे खेलने के लिए इसी मैदान पर आते हैं।

कई जगह खाली पड़ी है सरकारी जमीन

स्थानीय निवासियों और खिलाड़ियों का कहना है कि जहां यह ग्राउंड बना है, ठीक उसी के सामने दर्शनी बाग है। मनीमाजरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और सरकारी स्कूल के पीछे काफी सरकारी जमीन खाली पड़ी है। यह प्रोजेक्ट वहां पर भी लग सकता था, जबकि उस खाली जमीन पर दर्शनी बाग के लोगों ने कब्जा कर वहां पर पार्किंग बना दी है।

chat bot
आपका साथी