चंडीगढ़ के सेक्टर-13 में पानी की किल्लत, इंदिरा कॉलोनी, सुभाष नगर में हो रही गंदे पानी की सप्लाई

गर्मियां शुरू होते ही शहर में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। नगर निगम के शहरवासियों को निर्विघन पानी की सप्लाई के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। शहर के सेक्टर 13 यानी मनीमाजरा क्षेत्र में पानी की सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 04:47 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 04:47 PM (IST)
चंडीगढ़ के सेक्टर-13 में पानी की किल्लत, इंदिरा कॉलोनी, सुभाष नगर में हो रही गंदे पानी की सप्लाई
चंडीगढ़ के सेक्टर-13 में पानी की किल्लत।

चंडीगढ़, जेएनएन। गर्मियां शुरू होते ही शहर में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। नगर निगम के शहरवासियों को निर्विघन पानी की सप्लाई के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। शहर में कई इलाके ऐसे है जहां पर पानी की सप्लाई न के बराबर है और जहां पानी आ रहा है वहां लो प्रेशर की शिकायत है। सबसे ज्यादा दिक्कत मनीमाजरा में है।  जहां पर लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज हो रहे हैं।

मनीमाजरा क्षेत्र में बड़ी आबादी रहती है, जिसके बावजूद यहां पर पानी की परेशानी का हल नहीं हो रहा है। माड़ी और पीपली वाला टाउन, बैंक कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, सुभाष नगर, शांति नगर और समाधी गेट जैसे कई इलाके है जहां पर पानी की किल्लत हो रही है। पानी की किल्लत को लेकर दैनिक जागरण ने स्थानीय निवासियों से उनको हो रही परेशानी पर बात की।

----

"गर्मियों मे पानी सबसे ज्यादा जरूरी है। लेकिन जहां पानी की सप्लाई का बुरा हाल हो, वहां के लोगों को प्यासे रहने पर मजबूर होना पड़ेगा। मनीमाजरा में पानी की किल्लत नई समस्या नहीं है। हर वर्ष यहां पर यही हाल होता है। अगर पानी आता है तो लो प्रेशर, समस्या बताए तो भी किसे क्योंकि बताने के बाद भी इसका हल नहीं होता।

                                                                                                         - रिम्मी गिल, स्थानीय निवासी

----

"मनीमाजरा में डेढ़ से दो लाख आबादी है। बावजूद यहां पर समस्याओं को अनसुना और अनदेखा किया जा रहा है। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। पानी का इतना प्रेशर भी नहीं कि हम समय रहते पूरा पानी भर सके। पहली और दूसरी मंजिल पर तो पानी चढ़ने का सवाल ही नहीं उठता। हर वर्ष गर्मियों में पानी की किल्लत रहती है।

                                                                                         -एडवोकेट अमित गोयल, स्थानीय निवासी

----

"लोगों को 24 घंटे पानी के केवल सपने ही दिखाएं गए हैं। जबकि इसकी जमीनी हकिकत कुछ ओर ही है। अधिकारियों के घरों में तीनों समय पानी आ जाता होगा। आम जनता चाहे प्यास से मर जाए, लेकिन इन अधिकारियों के कानों पर जूं तक न रेंगे। हमें 24 घंटे न सही कम से कम दिन में दो समय चार घंटे तक तो पानी दे सकते हैं।

                                                                                                           -शुभम गोयल, स्थानीय निवसी

----

"कहने के लिए तो ट्यूबवेल पर तीन तीन माेटर लगाई गई हैं लेकिन उसका कोई फायदा नहीं। ट्यृूबवेल पर काम करने वाले कर्मचारी केवल एक मोटर ही चलाते हैं। अगर उन्हें कुछ कहो तो वो गाली गलौच और मारपीट पर उतारु हो जाते हैं। कोई अधिकारी चेकिंग पर नहीं आता और न ही कभी ट्यूबवेल का निरिक्षण किया जाता है।

                                                                                                 -अफजल अली, स्थानीय निवासी

----

"पानी की अच्छी और तेज सप्लाई के लिए बूस्टर लगाए गए हैं। इन बूस्टर्स को लगाने में लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन जनता को उसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। आधे से ज्यादा बूस्टर खराब पड़े है। हफ्ते में तीन दिन तो गंदे पानी की सप्लाई आनी ही है। उसके बावजूद निगम पानी की सप्लाई को लेकर बड़े बड़े दावें कर करता है।

                                                                                                  -राजेश राणा, स्थानीय निवासी

---

"पानी की किल्लत तो गर्मियों में हर वर्ष होती है। हर बार पार्षद के पास जाओ, एसडीओ के पास जाओ, एक दो दिनों तक तो पानी की सप्लाई ठीक आती है। उसके बाद फिर वही हाल शुरू हो जाता है। पानी की समस्या को निगम खुद ही हल नहीं करना चाहता है। पानी के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके प्राजेक्ट शुरू किए गए थे, आखिर क्या हुआ प्राजेक्ट का, कोई पता नहीं।

                                                                                                       - कुलदीप कौर, स्थानीय निवासी

---

"जनता को सिर्फ दो समय सुबह और शाम पानी चाहिए। सुबह के समय कभी पानी छह बजे आता है, कभी पांच तो कभी आठ बजे। यही हाल पानी की सप्लाई का शाम को है। लो प्रेशर पानी आना, गंदा पानी आना और कई बार तो दो दो दिनों तक पानी नहीं आता है।                                                                                                        -सुरिंद्र कौर, स्थानीय निवासी

chat bot
आपका साथी