Water Crisis In Mohali: कजौली वाटर वर्क्स की पाइप लाइन में खराबी, मोहाली में दूसरे दिन भी नहीं आया पानी

मोहाली शहर में शुक्रवार को पानी सप्लाई की आपूर्ति न होने के बाद शनिवार को भी लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। दूसरे दिन शनिवार को भी शहर में पानी की सप्लाई प्रभातिव रही। कजौली वाटर वर्क्स की मुख्य लाइन में लीकेज के कारण पानी की सप्लाई नहीं हुई।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 04:06 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 04:06 PM (IST)
Water Crisis In Mohali: कजौली वाटर वर्क्स की पाइप लाइन में खराबी, मोहाली में दूसरे दिन भी नहीं आया पानी
कजौली वाटर वर्क्स की पाइप लाइन में खराबी, मोहाली में दूसरे दिन भी नहीं आया पानी

मोहाली, जेएनएन। मोहाली शहर में शुक्रवार को पानी सप्लाई की आपूर्ति न होने के बाद शनिवार को भी लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। दूसरे दिन शनिवार को भी शहर में पानी की सप्लाई प्रभातिव रही। अब रविवार दोपहर तक पानी की सप्लाई ठीक होने की उम्मीद है।

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि कजौली वाटर वर्क्स चंडीगढ़ की फेज-3 में मेन लाइन में हो रही लीकेज के कारण शहर के विभिन्न फेजों और सेक्टरों के लोगों को पानी सप्लाई न होने के कारण जो परेशानी हो रही है वह रविवार को दूर हो जाएगी। बीते शुक्रवार से पाइप लाइन की रिपेयर का काम चल रहा है। इस मेन लाइन की मरम्मत का काम शनिवार शाम किया जाना है। ऐसे में शहर में सुबह लो-प्रेशर से पानी की सप्लाई होगी। दोपहर में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। शाम को पानी की सप्लाई उपलब्धता पर निर्भर करेगी।

जल सप्लाई विभाग के कार्यकारी इंजीनियर सुनील कुमार ने लोगों से सहयोग की अपील की है। चंडीगढ़ को जाने वाली फेज-3 की पाइप लाइन में गांव मड़ौली के पास लीकेज हो रही है। विभाग ने पाइप लाइन की मरम्मत करने का फैसला लिया है। लाइन का साइज करीब चार फीट है। जिसमें रोजाना हजारों लीटर पानी मोहाली और चंडीगढ़ को सप्लाई होता है। ऐसे में विभाग इस मामले में कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता है। जिसके चलते लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। लाइन को खाली करने की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि फेज-3 की लाइन सुबह तक पूरी तरह खाली हो जाएगी। इसके बाद लाइन की मरम्मत शुरू की जाएगी।

वाटर सप्लाई विभाग के अधिकारियों की मानें तो कजौली से चार पाइप लाइनों से सप्लाई होती है। ऐसे में दो लाइनों की सप्लाई चलती रहेगी। वाटर सप्लाई विभाग ने मुसीबत के समय में लोगों से सहयोग की अपील की है। मेन लाइन की मरम्मत के कारण सेक्टर-70, 71, गांव मटौर, शाहीमाजरा, फेज-1 से लेकर 9, 10, 11 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 से 5 तक की सप्लाई प्रभावित होगी।

chat bot
आपका साथी