चंडीगढ़ की धार्मिक संस्था की पहल, सिविल अस्पताल को भेंट किया वाटर कूलर और कुर्सियां

संस्था के प्रभारी कन्हैया मित्तल ने बताया कि श्रीबालाजी संघ लगातार लोगों की जरूरतों काे पूरा करने की दिशा में काम करता है। विभिन्न सामाजिक कार्यों को करने के साथ संघ श्रीबालाजी महाराज के भजन कीर्तन का काम करता है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 03:57 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 03:57 PM (IST)
चंडीगढ़ की धार्मिक संस्था की पहल, सिविल अस्पताल को भेंट किया वाटर कूलर और कुर्सियां
सिविल अस्पताल में वाटर कूलर और कुर्सियां भेंट करते संस्था के सदस्य और मौके पर मौजूद मेयर रविकांत शर्मा।

चंडीगढ़, जेएनएन। जन सेवा परम धर्म को ध्यान में रखते हुए श्रीबालाजी संघ चंडीगढ़ ने सेक्टर 22 स्थित सिविल हॉस्पिटल को आरओ युक्त वाटर कूलर और जन साधारण के लिए कुर्सियों भेंट की। यह सामान हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों की सहुलियत को देखते हुए दिया गया है। सारा सामान अग्रसेन रत्न और दिव्य सम्मान से सम्मानित जन गायक और श्रीबालाजी संघ के प्रधान कन्हैया मित्तल की नेतृत्व में सिविल हॉस्पिटल के एसएमओ इंजार्च डॉ. अनीता महेंद्रु को भेंट किया गया। इस मौके पर नगर निगम, चंडीगढ़ के मेयर रवि कांत शर्मा ने भी मौजूद रहे।

संस्था के प्रभारी कन्हैया मित्तल ने बताया कि श्रीबालाजी संघ लगातार लोगों की जरूरतों काे पूरा करने की दिशा में काम करता है। विभिन्न सामाजिक कार्यों को करने के साथ संघ श्रीबालाजी महाराज के भजन कीर्तन का काम करता है। उन्होंने कहा कि जन सेवा ही परम धर्म है, इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है। सेवा मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है। अपने को जन सेवक मानकर जागरूकता व विनम्रता से सेवा को धर्म और कर्तव्य समझकर कार्य करना चाहिए। कोरोना महामारी के समय में कई प्रकार की परेशानियां सामने आ रही हैं। सैकड़ों लोग रोज अस्पताल में टेस्ट करवाने के लिए आ रहे हैं लेकिन गर्मी के मौसम में उन्हें बैठने के लिए कुर्सी या पीने के पानी की कमी देखने को मिलती है, जिसे पूरा करने की दिशा में संघ ने काम किया है।

इस मौके पर चंडीगढ़ नगर निगम मेयर रविकांत शर्मा ने कहा कि कन्हैया मित्तल की सोच व संघ द्वारा किया जा रहा सामाजिक कार्य सरहानीय है। जिसे देखते हुए अन्यों संस्थाओं को भी ऐसे कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। इससे समाजिक कार्य और विकास को गति मिलती है। इस मौके पर संघ के प्रधान कन्हैया मित्तल के साथ नगर निगम, चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा, संघ के सदस्यों में मनीष सोनी व संतोष मिश्रा तथा हॉस्पिटल से डॉ बरिंंद्र कौर, डॉ परविंदर कौर, डॉ सीमा व सीनियर नर्सिंग आफिसर पिंकी मारथा भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : एडवाइजर परिदा का ट्वीट, चंडीगढ़ में संक्रमण बढ़ा, लगाना पड़ सकता है लॉकडाउन

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ में Axis Bank से 4 करोड़ रुपये चोरी करने वाले सिक्योरिटी गार्ड की फिल्मी कहानी, लव मैरिज की तो परिवार ने किया बे-दखल

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी