चंडीगढ़ निगम चुनाव के लिए वार्ड ड्रा, आरक्षित वर्ग के लिए 7 वार्ड रिजर्व, 12 पर चुनाव लड़ेंगी महिलाएं

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए यूटी गेस्ट हाउस में ड्रा की प्रक्रिया जारी है। चुनाव आयोग ने ड्रा से पहले सात आरक्षित वार्ड तय कर दिए हैं। ड्रा में उन्हीं वार्डों आरक्षित वर्ग के लिए रिजर्व किया है जहां एससी जनसंख्या ज्यादा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:51 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 12:41 PM (IST)
चंडीगढ़ निगम चुनाव के लिए वार्ड ड्रा, आरक्षित वर्ग के लिए 7 वार्ड रिजर्व, 12 पर चुनाव लड़ेंगी महिलाएं
सात वार्डों में से तीन वार्ड सेक्टर-25, रामदरबार, मलोया को महिला वर्ग के लिए रिजर्व किया गया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए यूटी गेस्ट हाउस में ड्रा की प्रक्रिया जारी है। अब तक 9 जनरल महिला वार्ड तय किए जा चुके हैं। वार्ड नंबर-1 4, 5, 6, 9, 18, 10, 22 और वार्ड नंबर-23 महिला उम्मीदवारों के लिए रिजर्व किए गए हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने ड्रा से पहले सात आरक्षित वार्ड तय कर दिए हैं। अब इन वार्ड से कोई जनरल कैटेगरी का उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ सकेगा। ड्रा में उन्हीं वार्डों आरक्षित वर्ग के लिए रिजर्व किया है जहां एससी जनसंख्या ज्यादा है।

अभी तक सात वार्ड आरक्षित वर्ग के लिए रिजर्व किए गए हैं। इनमें से तीन वार्डों पर आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगी। सेक्टर-25 (वार्ड नंबर- 16), रामदरबार (वार्ड नंबर-19), मलोया (वार्ड नंबर- 28), डड्डूमाजरा (वार्ड नंबर-26), कजेहड़ी (वार्ड नंबर-31) अटावा (वार्ड नंबर-24) और मौलीजागरां (वार्ड नबंर-7) का विकास नगर को आरक्षित वर्ग के लिए रिजर्व किया गया है। वहीं इन सात वार्डों में से तीन वार्ड सेक्टर-25, रामदरबार, मलोया को महिला वर्ग के लिए रिजर्व किया गया है। ऐसे में 12 वार्डों पर महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगी।

चुनाव आयोग पहले ही तय कर चुका है कि ड्रा के बाद नवंबर के अंतिम दिनों में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में मतदान 12 से 15 दिसंबर के बीच होगा। इस बार आयोग ने मतदान केंद्रों की संख्या 445 से बढ़ाकर 700 कर दी है। वार्ड की संख्या भी 26 से बढ़कर 35 हो गई है। क्योंकि सभी गांव नगर निगम में शामिल हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी