वीरचक्र विजेता रिटायर्ड कर्नल पंजाब सिंह का निधन

भारत -पाक युद्ध -1971 में वीरता का लोहा मनवाने वाले वीर चक्र विजेता रिटायर्ड कर्नल पंजाब सिंह (79) का निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 07:31 AM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 07:31 AM (IST)
वीरचक्र विजेता रिटायर्ड कर्नल पंजाब सिंह का निधन
वीरचक्र विजेता रिटायर्ड कर्नल पंजाब सिंह का निधन

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : भारत -पाक युद्ध -1971 में वीरता का लोहा मनवाने वाले वीर चक्र विजेता रिटायर्ड कर्नल पंजाब सिंह (79) का निधन हो गया। सेक्टर -25 के श्मशानघाट में सैन्य सम्मान के साथ रिटायर्ड कर्नल पंजाब सिंह का अतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे, स्टेशन कमांडर कर्नल पुष्पेंद्र सिंह समेत कई अन्य सैन्य अधिकारी व पूर्व सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। पंजाब सिंह कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे, जिसके बाद चंडीमंदिर सिंह कमांड अस्पताल में इलाज के बाद वह पूरी स्तर स्वस्थ होकर घर वापस लौटे थे, लेकिन कोरोना होने के बाद होने वाले प्रभावों के चलते उनका देहांत हो गया। इतना ही 21 मई को उनके बड़े बेटे अनिल कुमार की भी कोरोना से मौत हो गई थी। उन्होंने कमिशन पास कर वर्ष 1967 में 6 -सिख बटालियन ज्वाइन की थी। उन्होंने इस बटालियन को 12 अक्टूबर 1986 से 29 जुलाई 1990 तक कमांड किया। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले कर्नल पंजाब सिंह सेना से रिटायर होने के बाद राज्य सैनिक वेलफेयर बोर्ड के डायरेक्टर रहे। इसके अलावा वह हिमाचल प्रदेश दक्षिणी एरिया के इंडियन सर्विस लीग के वाइस प्रेसिडेंट भी थे।

शौर्य के लिए हमेशा याद किए जाते रहेंगे पंजाब सिंह

भारत -पाक युद्ध-1971 में आपरेशन कैक्टस लिली के दौरान रिटायर्ड कर्नल पंजाब सिंह पुंछ में तैनात थे, भारत में घुसने के लिए यह प्वाइंटस बेहद महत्वपूर्ण था, लेकिन इसके बावजूद पंजाब सिंह दीवार की तरह डटे रहे। 6 -सिख बटालियन के आधे से ज्यादा सैनिक मारे गए उनका असला भी खत्म हो गया था। पाकिस्तान सेना ने 72 घंटों में नौ बार हमला किया लेकिन उन्होंने पाकिस्तान सेना को इसमें कामयाबी हासिल नहीं होने दी। इस आपरेशन के तहत उन्होंने पुंछ की चोटियों पर 13 किलोमीटर का एरिया कब्जा किया। इसी बहादुरी और साहस के लिए उन्हें वीरचक्र से नवाजा गया था।

chat bot
आपका साथी