जीरकपुर के गांव छत के लोग आम आदमी पार्टी में शामिल, कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाईं

जीरकपुर के गांव छत के कई लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। लोगों का कहना है कि कांग्रेस अकाली दल और भाजपा की अनदेखी के कारण गांव का विकास नहीं हुआ है। इस मौके पर कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां भी जलाई गईं।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 02:49 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 02:49 PM (IST)
जीरकपुर के गांव छत के लोग आम आदमी पार्टी में शामिल, कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाईं
आम आदमी पार्टी में छत गांव के कई लोग शामिल हुए।

जीरकपुर, जेएनएन। डेराबस्सी सब डिवीजन के अधीन पड़ते जीरकपुर क्षेत्र के छत गांव में दर्जनों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस व अकाली दल की गलत नीतियों से परेशान होकर स्थानीय लोगों आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। जसबीर सिंह, करमजीत सिंह चौहान, बूटा सिंह के प्रयासों से आप नेता कुलजीत सिंह रंधावा, नवजोत सैनी, स्वर्णजीत कौर व स्वीटी शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

इस मौके पार्टी के दिशा निर्देशों के तहत पार्टी नेताओं द्वारा आग जलाकर कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां को भी जलाया गया और किसानी संघर्ष में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई।

गौरतलब है कि गांव छत लंबे समय से गंदे पानी की निकासी की समस्या से परेशान है। गांव की गलियों के खंभों पर लटकती बिजली के तारों के गुच्छे किसी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। गांव में एक चिड़ियाघर उद्यान होने के बावजूद गांव को मूलभूत सुविधाओं की बहुत कमी है।

कुलजीत सिंह रंधावा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के साथ, निर्वाचन क्षेत्र के सभी गांवों को दिल्ली सरकार के मॉडल पर शहरीकृत किया जाएगा। इस मौके पर सीता राम पंच, मोहन सिंह, कुलविंदर सिंह, हरदीप सिंह, काका सिंह, मंगा सिंह, हरनाम सिंह, सुखदेव सिंह, दलबीर सिंह, नाथ, जसविंदर सिंह, अमरजीत कौर, हरदीप कौर, हरप्रीत सिंह, लाली, बलविंदर कौर, किरण  पॉल और परवीन लाभ कौर के अलावा कई अन्य लोग पार्टी में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी