Vicky Middukheda Murder Case: अरमानिया में बैठे लक्की पडियाल ने अकाली युवा नेता विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या के लिए शूटर्स किए थे हायर

Vicky Middukheda Murder Case एसएसपी मोहाली सतिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गौरव पडियाल ने इस कत्ल के लिए जेल में बंद कौशल चौधरी व उसके साथी अमित डागर जोकि मनडौली जेल में बंद है की गैंग के बदमाशों को हायर किया था।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:03 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:03 PM (IST)
Vicky Middukheda Murder Case: अरमानिया में बैठे लक्की पडियाल ने अकाली युवा नेता विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या के लिए शूटर्स किए थे हायर
घटना के वक्त विक्की मिड्डूखेड़ा पर गोलियां चलाते बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए थे। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, मोहाली। Vicky Middukheda Murder Case: मोहाली में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के बेहद करीबी व छात्र संगठन स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) के पूर्व प्रधान विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिडडूखेड़ा के कत्ल मामले में नया खुलासा हुआ है। विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल की साजिश अरमानिया में बैठे गौरव पडियाल उर्फ लक्की पडियाल ने रची थी। एसएसपी मोहाली सतिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गौरव पडियाल ने इस कत्ल के लिए जेल में बंद कौशल चौधरी व उसके साथी अमित डागर जोकि मनडौली जेल में बंद है की गैंग के बदमाशों को हायर किया था। इस मामले में पुलिस दो लोगों की पहचान कर चुकी हैं, जिनमें सज्जन उर्फ भोला निवासी बिसान जिला झज्जर हरियाणा और अनिल उर्फ लठ निवासी ककरोला द्वारका दिल्ली शामिल हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ मटौर थाने में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

जेल में बंद कौशल चौधरी व अमित डागर के प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। कौशल चौधरी को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार कर चुकी है जोकि 6 दिन के पुलिस रिमांड पर है, जबकि अमित डागर को मोहाली लाने की तैयारी की जा रही है। 

कौशल चौधरी ने लक्की पडियाल का अपने साथियों से करवाया था संपर्क 

विक्की मिड्डूखेड़ा कत्ल के बाद अरमानिया बैठे लक्की पडियाल ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर पोस्ट शेयर करके उसके कत्ल की जिम्मेदारी ली थी। दविंदर बंबीहा गैंग को इन दिनों लक्की पडियाल ही ऑपरेट कर रहा है, जिसके खिलाफ पंजाब राज्य में कई केस दर्ज हैं। वहीं लक्की पडियाल के पहले से संपर्क में चल रहे करनाल जेल में बंद कौशल चौधरी ने अपने लोकल गैंग के भगौड़े चल रहे साथियों का तालमेल लक्की पडियाल से करवा दिया था। 

विक्की के कत्ल से पहले जालंधर में करवाया था डिप्टी का कत्ल 

पूछताछ में यह बात सामने आई कि कौशल चौधरी के साथियों से तालमेल बैठने पर उसने विक्की मिड्डूखेडा का कत्ल करने की साजिश रची। लेकिन उससे पहले जालंधर में एक वारदात को अंजाम दिया था। लक्की पडियाल ने 20 जून को सुखमीत उर्फ डिप्टी निवासी जालंधर का कत्ल अपने एक साथी पुनीत शर्मा निवासी जालंधर, चौधरी के भगौडे एक साथी विकास माहले निवासी गांव धनवापुर जिला गुरुग्राम व एक अज्ञात गैंगस्टर से मिलकर साजिश तहत करवाया था। इस मामले में थाना डवीजन नंबर-2 में आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज हुआ था। कौशल चौधरी को जालंधर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अनिल के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 30 से ज्यादा मर्डर व कई फिरौती के मामले दर्ज हैं।

मोहाली के मटौर मार्केट में 7 अगस्त 2021 दिनदहाड़े चार हमलावरों ने विक्की मिड्डूखेड़ा पर कई राउंड फायरिंग की थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना वाले दिन वह सेक्टर-71 में समीर रियल एस्टेट के दफ्तर आया था। जहां बदमाशों ने उसपर फायरिंग की थी। विक्की को 13 गोलियां लगी थी।

chat bot
आपका साथी