वाहन चोरी मामला: चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने दो आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर केस सुलझाया

चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी मामले में बंद दो आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक केस सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि रमजीत पर चंडीगढ़ में पांच पंजाब में चार हरियाणा में 7 केस दर्ज हैं। मनिंदर पर पंजाब में पांच केस दर्ज है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 09:42 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 09:42 AM (IST)
वाहन चोरी मामला: चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने दो आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर केस सुलझाया
चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी मामला सुलझा लिया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी के मामले में बंद दो आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक केस सुलझाने का दावा किया है। आरोपितों वाहन चोरों की पहचान नई दिल्ली स्थित विकास पूरी निवासी रमजीत सिह और अमृतसर निवासी मनिंदर सिह के रूप में हुई हैं। आरोपितों की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की टीम ने पांच कार बरामद की हैं। जिसमें तीन इनोवा, एक होंडा सिटी और एक स्विफ्ट डिजायर कार शामिल हैं। रिमांड के बाद दोबारा पेशी पर कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया। 12 जुलाई को क्राइम ब्रांच की टीम ने रमजीत सिंह और मनिंदर सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। जिला अदालत में पेश कर पुलिस सात दिन के रिमांड पर आरोपितों को लेकर पूछताछ में लगी थी। दोनों की निशानदेही पर 29 मार्च 2021 को सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन से चोरी होंडा सिटी कार पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस का दावा है कि रमजीत पर चंडीगढ़ में पांच, पंजाब में चार, हरियाणा में 7 केस दर्ज हैं। वहीं, मनिंदर सिंह पर पंजाब में पांच केस चोरी के केस दर्ज है।

इससे पहले भी चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच ने चोरी की दो वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपित को दबोचा था। पकड़े गए आरोपित की पहचान सेक्टर-41 स्थित गांव बडहेड़ी के कर्मजीत सिंह उर्फ सन्नी के रूप में हुई थी। आरोपित से क्राइम ब्रांच ने सोने के तीन कंगन बरामद किया था। क्राइम ब्रांच ने इस गिरफ्तारी के साथ सेक्टर-38 थाना पुलिस में 19 जून को दर्ज किए गए चोरी के मामले और सेक्टर-36 थाना में 21 जून को दर्ज मामले को सुलझाया था।

पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया था। वहीं अज्ञात बाइक पर सवार दो युवकों ने सेक्टर-7/8 की डिवाइडिंग रोड पर एक व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया और वहां से फरार हो गए। मामले की शिकायत मोहाली के गांव कांसल निवासी अजय सिंह ने पुलिस को थी। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 379ए, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया था।

chat bot
आपका साथी