Vaccination: केंद्र ने चंडीगढ़ में टीकाकरण के लिए तय किया नया लक्ष्य, 8,43,000 लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

Covid Vaccination स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए चंडीगढ़ का नया लक्ष्य तय किया है। इस सूची में चंडीगढ़ के अलावा दादर नगर हवेली एवं दमन व द्वीप गोवा हिमाचल प्रदेश लद्दाख लक्ष्यद्वीप और सिक्किम को शामिल किया गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 10:56 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 10:56 AM (IST)
Vaccination: केंद्र ने चंडीगढ़ में टीकाकरण के लिए तय किया नया लक्ष्य, 8,43,000 लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन
चंडीगढ़ में अब तक 12,36,146 लाख वैक्सीन की डोज लग चुकी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Covid Vaccination: केंद्र स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के लिए शहर में टीकाकरण का नया लक्ष्य तय किया है। इस नए लक्ष्य के मुताबिक शहर में 8,43000 लोगों का टीकाकरण किया जाना है। इसके साथ शत प्रतिशत लोगों काे कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने की श्रेणी में सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ का नाम भी शामिल हो गया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जो सूची जारी की है, उसमें चंडीगढ़ के अलावा दादर नगर हवेली एवं दमन व द्वीप, गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, लक्ष्यद्वीप और सिक्किम को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए चंडीगढ़ का नया लक्ष्य तय किया है। अब 18 साल से अधिक उम्र के 8,43,000 लोगों के वैक्सीनेशन का टारगेट तय किया गया है। जबकि पहले 18 साल से अधिक उम्र के 7,29,822 लोग थे। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत शहर में 18 साल से अधिक उम्र के 1,13,178 और लोगों को शामिल किया गया है। एडवाइजर धर्म पाल ने शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाने की कामयाबी का श्रेय डॉक्टर्स, नर्सेज और हेल्थ केयर वर्करों काे दिया है।

कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 12,36,146 लाख डोज लग चुकी है। बुधवार को शहर में 7, 688 लोगाें का टीकाकरण किया गया। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 8,015 लोगों का टीकाकरण किया गया।18 से 44 साल की उम्र के 2,617 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 3,797 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।आठ  फ्रंटलाइन वर्करों ने पहली और 23 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 साल की उम्र के 393 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 561 ने दूसरी डोज लगवाई।60 साल से अधिक उम्र के 121 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 159 ने दूसरी डोज लगवाई।

27,083 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 23,371 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। इसी तरह 48,352 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 69, 076 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।18 से 44 साल की उम्र के अब तक 4,98,708 वैक्सीन की पहली डोज और 93,394  दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल की उम्र के 1,85,613 वैक्सीन की पहली डोज और 1,12,586 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 1,01,603 पहली डोज और 76,360 डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 26,237 हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।27,083  यानी 103.22 फीसद हेल्थ केयर वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। 22,428 फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 48,352 यानी 215.59 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं।

14 सितंबर तक इन राज्यों व यूटी में इतने वैक्सीन की डोज लगी

राज्य व यूटी वैक्सीन डोज (लाख में) हिमाचल प्रदेश 55.74 गाेवा 11.83 चंडीगढ़ 8.61 सिक्किम 5.10 लद्दाख 1.97 लक्ष्यद्वीप 53,499

chat bot
आपका साथी