Vaccination in Chandigarh: चंडीगढ़ में लगाई जा रही कोविशील्ड वैक्सीन, 13 लाख टीकों का हुआ इस्तेमाल

Vaccination in Chandigarh चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग शहर में एकमात्र कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल कर रहा है। शहर में लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है। शहर में अब तक 13 लाख कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लोगों को लग चुकी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:35 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:35 AM (IST)
Vaccination in Chandigarh: चंडीगढ़ में लगाई जा रही कोविशील्ड वैक्सीन, 13 लाख टीकों का हुआ इस्तेमाल
शहर के सभी लोगों को नवंबर तक वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Vaccination in Chandigarh: चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग शहर में एकमात्र कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल कर रहा है। शहर में लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है। शहर में अब तक 13 लाख कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लोगों को लग चुकी है। कुल 13,01,322 डोज का इस्तेमाल हुआ है।

वहीं, बीते 24 घंटे में अब तक को 5,231 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई।बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 8,049 लोगों का टीकाकरण किया गया।18 से 44 साल की उम्र के 1,568 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 2,719 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 16 हेल्थ केयर वर्कर ने पहली डोज और 28 ने दूसरी डोज लगवाई। पांच फ्रंटलाइन वर्करों ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 साल की उम्र के 250 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 431 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 साल से अधिक उम्र के 67 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 147 ने दूसरी डोज लगवाई। 

27,144 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 23,731 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। इसी तरह 48,356 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 72,685 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 18 से 44 साल की उम्र के अब तक 5,18,857 वैक्सीन की पहली डोज और 1,23,706 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल की उम्र के 1,88,966 वैक्सीन की पहली डोज और 1,17,515 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 1,02,563 पहली डोज और 77,799 डोज लगवा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने 26,237 हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। 27,144 यानी 103.46 फीसद हेल्थ केयर वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। 22,428 फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 48,356 यानी 215.61 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। स्वास्थ्य निदेशक डा. अमनदीप कौर कंग ने कहा कि नवंबर के अंत तक शहर के सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। चंडीगढ़ केंद्र सरकार की उस सूची में शामिल हो गया, जहां शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाने का टारगेट पूरा हो गया है।

chat bot
आपका साथी