बेअंत सिंह हत्याकांड का मुख्य गवाह क्वारंटाइन हुआ तो यूटी पुलिस ने वापस ले ली सुरक्षा

याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि 14 मई को उसका क्वारंटाइन का समय पूरा हो चुका है लेकिन उसके बाद भी चंडीगढ़ पुलिस उसे सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवा रही है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 08:41 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 08:41 AM (IST)
बेअंत सिंह हत्याकांड का मुख्य गवाह क्वारंटाइन हुआ तो यूटी पुलिस ने वापस ले ली सुरक्षा
बेअंत सिंह हत्याकांड का मुख्य गवाह क्वारंटाइन हुआ तो यूटी पुलिस ने वापस ले ली सुरक्षा

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह बलविंदर सिंह  की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट  के जस्टिस राज मोहन सिंह ने चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले में याचिकाकर्ता ने कहा है कि कोरोना महामारी की स्थिति में चंडीगढ़ प्रशासन ने  उनकी सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी कर दिए।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि सुरक्षा समीक्षा समूह ने याचिकाकर्ता को सुरक्षा कवर प्रदान किया था। सुरक्षा कवर में पांच पीएसओ शामिल थे। इनमें चंडीगढ़ पुलिस के तीन और दो पंजाब पुलिस के थे। पीसीआर मोटरसाइकिल, एस्कॉर्ट और चंडीगढ़ में 24 घंटे निवास पर पीसीआर की गश्त दी गई थी।
याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि कोरोना महामारी के चलते वह 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन हुआ था।

इसी दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने उसको दी गई सुरक्षा भी वापस ले ली। इससे अब उनके पास केवल पंजाब पुलिस की सुरक्षा रह गई। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि 14 मई को उसने क्वारंटाइन का समय पूरा कर लिया, लेकिन उसके बाद भी चंडीगढ़ पुलिस उसे सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवा रही है। इससे उसकी जान को भी खतरा है। उसने कोर्ट से अपील की कि उसकी जान को खतरा देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन को आदेश दिया जाए कि उसको सुरक्षा मुहैया कराई जाए, ताकि वह बिना किसी डर के घर पर रह सके। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी