मांगों के लेकर संयुक्त कर्मचारी मोर्चा 10 अगस्त को करेगा हल्लाबोल, प्रदर्शन के लिए पोस्टर जारी

संयुक्त कर्मचारी मोर्चा चंडीगढ़ की तरफ से दस अगस्त को रोष मार्च व धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर मोर्चा के सदस्यों ने बैठक की।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 01:58 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 01:58 PM (IST)
मांगों के लेकर संयुक्त कर्मचारी मोर्चा 10 अगस्त को करेगा हल्लाबोल, प्रदर्शन के लिए पोस्टर जारी
संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने शहर में लगाई गई धारा 144 का भी विरोध किया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा चंडीगढ़ की तरफ से दस अगस्त को रोष मार्च व धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर मोर्चा के सदस्यों ने बैठक की। बैठक में शहर में प्रदर्शन को रोकने के लिए लगाई गई धारा 144 का विरोध किया गया और प्रदर्शन के लिए बैनर और पोस्टर रिलीज किया गया। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने 10 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 2  बजे शिवालिक व्यू होटल ग्राउंड,सेक्टर 17, चंडीगढ़ में रोष मार्च करने का नोटिस प्रशासन को दिया है।

मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के विभागों में नियमित, कांट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग की लंबित मांगें जैसे स्वीकृत पदों पर कार्य कर रहे कांट्रैक्ट वेतन भोगियों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करना, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों, केंद्रीय योजना कर्मी यानी एनएचएम, मिड डे मील वर्कर्स, आइसीसीडब्ल्यू वर्कर्स को समान कार्य-समान वेतन मिलना चाहिए। कर्मचारियों का कहना है कि जेम पोर्टल में ठेकेदार द्वारा शोषण बंद होना चाहिए, सार्वजनिक क्षेत्र जैसे बिजली विभाग, सीटीयू का निजीकरण रुकना चाहिए। पंजाब पैटर्न पर अनुकंपा के आधार पर नियमित नियुक्ति, पदोन्नति कोटे के रिक्त पदों को स्वीकृत पदों के अनुसार पूर्ण रूप से भरना तथा समाप्त पदों को बहाल करना,पुरानी पेंशन योजना  बहाल करना,पंजाब राज्य के सभी सेवा नियमों और नीतियों को पूर्ण रूप से अपनाना, आवास योजना में सफल अभ्यर्थियों को आवास आवंटन, अधिक समय तक रुके डेपुटेशन कर्मचारियों का प्रत्यावर्तन, संविदा पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों का नियोजन न करना, रिक्त सरकारी मकानों का दैनिक वेतनभोगियों कर्मचारियों को आवंटन, हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों को पेंशन का अनुदान, चंडीगढ़ में छठा वेतन आयोग व डीए लागू करना, भविष्य में विभिन्न विभागों में स्वीकृत पदों के खिलाव संविदात्मक और आउटसोर्सिंग नौकरियों की रोकथाम या प्रतिबंध की पूर्ति के लिए यह रोष मार्च व धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।

मीटिंग में कन्वीनर गोपाल दत्त जोशी, सुखबीर सिंह, राजिंदर कुमार, अश्विनी कुमार, बिपिन शेर सिंह व स्टेट एक्सिक्यूटिव मेंबर्स रंजीत मिश्रा, राजिंदर कटोच, रघबीर चंद, राजिंदर सिंह, रणबीर राणा, जनार्दन यादव इत्यादि ने भाग लिया। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने चंडीगढ़ प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चंडीगढ़ प्रशासन ने इन मांगों पर जल्द कार्रवाई न की तो संयुक्त कर्मचारी मोर्चा द्वारा जल्द ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी