चंडीगढ़ में सबसे पहले लागू हुई One Nation One Ration Card स्कीम, केंद्रीय गृह सचिव ने की सराहना

चंडीगढ़ प्रशासक के एडवाइजर मनोज परिदा ने इस स्कीम पर केंद्रीय गृह सचिव को जानकारी दी। इस स्कीम में प्रवासी मजदूरों का सबसे ज्यादा फायदा होगा जो दूसरे प्रदेशों से चंडीगढ़ में काम के लिए आकर रह रहे हैं। वह यहीं से अपने राशन कार्ड पर राशन ले सकेंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 05:48 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 05:48 PM (IST)
चंडीगढ़ में सबसे पहले लागू हुई One Nation One Ration Card स्कीम, केंद्रीय गृह सचिव ने की सराहना
गृह सचिव ने वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत सभी लाभार्थी को कवर करने के निर्देश दिए हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में देश भर में सबसे पहले लागू की गई वन नेशन वन राशन कार्ड स्कीम की सराहना की है। बुधवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए इस स्कीम की समीक्षा की। चंडीगढ़ ने सबसे पहले इस स्कीम को देश में लागू किया और इसके लिए सभी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में भी पहले स्थान पर है। एनआईसी ने इस स्कीम के सॉफ्टवेयर को तैयार किया है।

चंडीगढ़ प्रशासक के एडवाइजर मनोज परिदा ने इस स्कीम पर केंद्रीय गृह सचिव को जानकारी दी। इस स्कीम में प्रवासी मजदूरों का सबसे ज्यादा फायदा होगा जो दूसरे प्रदेशों से चंडीगढ़ में काम के लिए आकर रह रहे हैं। वह यहीं से अपने राशन कार्ड पर राशन ले सकेंगे। स्कीम के तहत माइग्रेंट लेबर का आधार और बायोमेट्रिक उसके मूल राज्य में वेरिफाई होगा। उसके बाद नाम चंडीगढ़ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर में रजिस्टर्ड किया जाएगा। इसके बाद लेबर बिना किसी परेशानी के अपनी राशन सब्सिडी ले सकेगा।

चंडीगढ़ डीबीटी के तहत 2.57 लाख परिवार पंजीकृत

चंडीगढ़ में पहले से ही (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) डीबीटी के तहत 2.57 लाख परिवार पंजीकृत हैं। एडवाइजर परिदा ने गृह सचिव को लाॅकडाउन के दौरान प्रवासियों को दी गई फूड और ट्रैवल संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएमजीकेएवाई के तहत 60 फीसद राशन वितरित किया जा चुका है। गृह सचिव ने वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत सभी लाभार्थी को कवर करने के निर्देश दिए हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी