केंद्र स्वास्थ्य मंत्री ने चंडीगढ़ को दो लक्ष्य पुरस्कार से किया सम्मानित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को चंडीगढ़ को दो लक्ष्य पुरस्कार से सम्मानित किया। छोटे राज्यों की सूची में लक्ष्य योजना को बेहतर ढंग से लागू करने के उद्देश्य से चंडीगढ़ को यह पुरस्कार मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:35 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:35 PM (IST)
केंद्र स्वास्थ्य मंत्री ने चंडीगढ़ को दो लक्ष्य पुरस्कार से किया सम्मानित
केंद्र स्वास्थ्य मंत्री ने चंडीगढ़ को दो लक्ष्य पुरस्कार से किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को चंडीगढ़ को दो लक्ष्य पुरस्कार से सम्मानित किया। छोटे राज्यों की सूची में लक्ष्य योजना को बेहतर ढंग से लागू करने के उद्देश्य से चंडीगढ़ को यह पुरस्कार मिला है। पहला पुरस्कार प्रसूति गृह और दूसरा पुरस्कार ऑपरेशन कक्ष में देखभाल और गुणवत्ता के लिए दिया गया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रसूति गृह और ऑपरेशन कक्ष में देखभाल में गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से लक्ष्य कार्यक्रम की शुरुआत मार्च 2018 में की थी।

रोगी सुरक्षा सप्ताह के समापन पर भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ समन्वय में शुक्रवार को एक वर्चुअल समारोह का आयोजन किया। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को लक्ष्य प्रमाणन के लिए सम्मानित किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने छोटे राज्यों की श्रेणी के तहत वित्त वर्ष 2020-21 के लिए लेबर रूम और मैटरनिटी ओटी में लक्ष्य कार्यान्वयन के लिए दो पुरस्कार से चंडीगढ़ को सम्मानित किया। जिस आधार पर चंडीगढ़ को दो लक्ष्य पुरस्कार दिए गए। उनमें सेवा प्रावधान- उपचारात्मक सेवाओं, नैदानिक सेवाओं और आरएमएनसीएच ए सेवाओं के संबंध में रोगी अधिकार, उपलब्ध जानकारी के संबंध में, लिग, धर्म, सामाजिक स्थिति के संबंध में संवेदनशीलता, गोपनीयता और रोगी की गरिमा को बनाए रखना और सूचित निर्णय लेने की सुविधा आदि के संबंध में ये पुरस्कार दिए गए। इन अस्पतालों को लक्ष्य के लिए मिला ये अंक

अस्पताल लेबर रूम का स्कोर (फीसद में) मैटेरनिटी ओटी का स्कोर(फीसद में)

सिविल अस्पताल सेक्टर-22 99 97.16

सिविल अस्पताल मनीमाजरा 98.33 97.66

सिविल अस्पताल सेक्टर-45 95 96.33

जीएमएसएच-16 98.66 93.16

chat bot
आपका साथी