चंडीगढ़ में पीयू व पीजीआइ के बीच जल्द शुरू होगा अंडरपास का काम, मरीजों के लिए लगेगी लिफ्ट और एस्केलेटर

पंजाब विश्वविद्यालय और पीजीआइ के बीच बहुप्रतीक्षित पैदल मार्ग (अंडरपास) का काम जल्द ही शुरू होने जा रहा है। यूटी चंडीगढ़ प्रशासन जल्द ही निर्माण शुरू करने की तैयारी में है। पीयू गेट और पीजीआइ मुख्य द्वार के बीच अंडरपास के निर्माण के लिए टेंडर्स जल्द ही अलाट किए जाएंगे।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:58 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:58 AM (IST)
चंडीगढ़ में पीयू व पीजीआइ के बीच जल्द शुरू होगा अंडरपास का काम, मरीजों के लिए लगेगी लिफ्ट और एस्केलेटर
पीयू और पीजीआइ के बीच बहुप्रतीक्षित पैदल मार्ग का काम जल्द शुरू होने जा रहा है।

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) और पीजीआइ के बीच बहुप्रतीक्षित पैदल मार्ग (अंडरपास) का काम जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इसके बनने से लोगों को काफी सुविधा होगी। प्रोजेक्ट को लेकर कई वर्षों से जद्दोजहद की जा रही थी जिसको अब जाकर अमलीजामा पहनाया जा रहा है। यूटी चंडीगढ़ प्रशासन जल्द ही निर्माण शुरू करने की तैयारी में है। पीयू गेट और पीजीआइ मुख्य द्वार के बीच अंडरपास के निर्माण के लिए टेंडर्स जल्द ही अलाट किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार अगले महीने अंडरपास का काम भी शुरू हो जाएगा।

अंडरपास के लिए अनुमानित लागत लगभग 7.20 करोड़ रुपये है। जिसमें लोगों और मरीजों के लिए काफी सुविधाएं दी जाएंगी। यह अंडरपास 15 मीटर चौड़ा और 38 मीटर लंबा होगा। इसमें फोटोस्टेट जैसी बुनियादी सुविधाओं के अलावा 12 ऐसी दुकानें होंगी जिनका उपयोग हर समय होता है। इनमें खाने पीने के सामान से लेकर अन्य शामिल हैं। वहीं सीढ़ी के अलावा, व्हीलचेयर पर बुजुर्गों और रोगियों की सुविधा के लिए अंडरपास में लिफ्ट और एस्केलेटर होंगे।

यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने ट्रैफिक पुलिस की व्यस्तता के बाद अंडरपास के निर्माण के लिए सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी। दूसरे राज्यों से भी हजारों मरीज इलाज के लिए पीजीआइ आते हैं। बसें यात्रियों को अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर छोड़ती है और भारी यातायात के बीच उन्हें सड़क पार करनी पड़ती है। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर भारी यातायात के कारण लोगों को सड़क पार करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। यह अंडरपास वाहनों की परेशानी को दूर कर पैदल यात्रियों के आवागमन को सुनिश्चित करेगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी