Chandigarh Coronavirus Update: सिटी ब्यूटीफुल में UK Strain की दस्तक, 70 फीसद सैंपल में पुष्टि

पीजीआइ ने मार्च में 60 लोगों के सैंपल नई दिल्ली के नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) भेजे थे। निदेशक प्रो. जगतराम ने बताया कि इनमें चंडीगढ़ के लाेगों के सैंपल सबसे ज्यादा थे। शहर में यूके स्ट्रेन की एंट्री पर पीजीआइ ने अलर्ट जारी कर दिया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:35 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 08:31 AM (IST)
Chandigarh Coronavirus Update: सिटी ब्यूटीफुल में UK Strain की दस्तक, 70 फीसद सैंपल में पुष्टि
चंडीगढ़ में यूके स्ट्रेन की दस्तक के बाद पीजीआइ ने लोगों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में कोरोना वायरस की यूके स्ट्रेन ने दस्तक दे दी है। इसकी पुष्टि पीजीआइ ने की है। पीजीआइ के मुताबिक मार्च में 60 कोरोना सैंपल जांच के लिए नई दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) में जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें चंडीगढ़ के लोगों के सर्वाधिक कोरोना सैंपल थे। एनसीडीसी ने जब इन सैंपल की जांच तो उसमें 70 फीसद में कोरोना की नए यूके स्ट्रेन की पुष्टि हुई। यानी शहर में कोरोना वायरस की यूके स्ट्रेन ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। वहीं, भेज गए सैंपल में मात्र 20 फीसद में कोविड के 681 एच म्यूटेशन की पुष्टि हुई है। बाकी सैंपल में डब्ल म्यूटेशन की पुष्टि हुई है।

शहर के लोगों के लिए पीजीआइ ने जारी किया अलर्ट

शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मामलों को देखते हुए पीजीआइ ने लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। क्योंकि एनसीडीसी की जो रिपोर्ट आई है, उसके मुताबिक चंडीगढ़ के लोगों के सबसे ज्यादा कोरोना सैंपल जांच में शामिल थे। ऐसे में इन सैंपल में यूके स्ट्रेन की पुष्टि के बाद पीजीआइ के डॉक्टरों का अनुमान है कि पंजाब के साथ अब चंडीगढ़ भी यूके स्ट्रेन की चेपट में आ चुका है। इसी कारण शहर में रोजाना 400 से अधिक नए संक्रमित मामले दर्ज किए जा रहे हैं और तीन से चार लोगों की मौत हो रही है।

लगाना पड़ सकता है शहर में दोबारा लॉकडाउन

पीजीआइ के निदेशक प्रो. जगतराम ने लोगों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वे अनिवार्य रूप से मुंह पर मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करें। लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने के लिए कहा गया। वहीं पीजीआइ के डॉक्टरों की मानें तो जल्द ही शहर से कई और सैंपल जांच के लिए एनसीडीसी भेजे जाएंगे। अगर यूं ही संक्रमण बढ़ता रहा तो एक बार फिर लॉकडाउन लगाना पड़ेगा क्योंकि शहर में कई ऐसी घनी आबादी हैं जहां अगर एक भी शख्स में नए स्ट्रेन की पुष्टि होती है तो संक्रमण बहुत तेजी से फैलेगा। इसे संभाल पाना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।

यह भी पढ़ें - पंजाब कांग्रेस में सिद्धू के बाद बिट्टू हुए आक्रामक, बोले- कैप्टन साहब कुछ कर लो, नहीं तो पीछे रह जाएंगे

यह भी पढ़ें - खौफनाकः पटियाला में बेटा पैदा न करने से खफा पति ने पत्नी पर डाला तेजाब, 58 फीसद झुलसी

chat bot
आपका साथी