चंडीगढ़ में कोरोना के यूके स्ट्रेन की दस्तक

शहर में यूके कोविड स्ट्रेन ने दस्तक दे दी है। इस बात की पुष्टि पीजीआइ चंडीगढ़ ने की है। पीजीआइ के मुताबिक मार्च में 60 कोरोना सैंपल जांच के लिए नई दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल (एनसीडीसी) में जांच के लिए भेजे गए थे इनमें चंडीगढ़ के लोगों के सर्वाधिक कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 09:22 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:22 PM (IST)
चंडीगढ़ में कोरोना के यूके स्ट्रेन की दस्तक
चंडीगढ़ में कोरोना के यूके स्ट्रेन की दस्तक

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :

शहर में यूके कोविड स्ट्रेन ने दस्तक दे दी है। इस बात की पुष्टि पीजीआइ चंडीगढ़ ने की है। पीजीआइ के मुताबिक मार्च में 60 कोरोना सैंपल जांच के लिए नई दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल (एनसीडीसी) में जांच के लिए भेजे गए थे, इनमें चंडीगढ़ के लोगों के सर्वाधिक कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। एनसीडीसी ने जब इन सैंपल की जांच तो उसमें सामने आया कि 70 फीसद सैंपल में कोविड के नए यूके वेरिएंट स्ट्रेन हैं। यानी शहर में कोविड के नए यूके स्ट्रेन ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। जबकि मात्र 20 फीसद में कोविड के 681 एच म्यूटेशन की पुष्टि हुई है। बाकी सैंपल में डबल कोविड म्यूटेशन की पुष्टि हुई है। पीजीआइ ने जारी किया अलर्ट

शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मामलों को देखते पीजीआइ ने लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। क्योंकि एनसीडीसी की जो रिपोर्ट आई है, उसके मुताबिक चंडीगढ़ के लोगों के सबसे ज्यादा कोरोना सैंपल जांच में शामिल थे। ऐसे में इन सैंपल में यूके स्ट्रेन की पुष्टि के बाद पीजीआइ के डॉक्टरों का अनुमान है कि पंजाब के साथ अब चंडीगढ़ भी यूके स्ट्रेन की चेपट में आ चुका है। बढ़ानी पड़ेंगी पाबंदियां : प्रो. जगतराम

पीजीआइ के निदेशक प्रो. जगतराम ने लोगों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वे अनिवार्य रूप से मुंह पर मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी बनाए रखें। लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने के लिए कहा गया। यूं ही संक्रमण बढ़ता रहा तो शहर में एक बार फिर लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।

चंडीगढ़ में कोरोना से तीन की मौत, 412 नए केस - 3371 कोरोना के एक्टिव केस है वर्तमान में चंडीगढ़ में

- 407 लोगों की मौत हुई है अभी तक चंडीगढ़ में

जासं, चंडीगढ़ : कोरोना संक्रमण पहले के अपेक्षा तेजी से फैल रहा है। वीरवार को शहर में 412 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। इनमें 229 पुरुष और 183 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। सेक्टर-48 की 73 साल की बुजुर्ग महिला की मोहाली के शैलबी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान कोरोना से मौत हो गई। सेक्टर-51 के 80 साल के बुजुर्ग की जीएमसीएच-32 में और मलोया के 36 साल की महिला की जीएमएसएच-16 में कोरोना से मौत हो गई। अब तक 407 लोगों की मौत हो चुकी है। चंडीगढ़ कोरोना अपडेट

- पिछले 24 घंटे में लोगों का कोरोना टेस्ट-2,964

- अब तक मिले कुल केस- 32,397

- वीरवार को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए संक्रमित मरीज-409

- अब तक संक्रमण से ठीक हुए कुल मरीज-28,619

- अब तक शहर में इतने लोगों का किया गया कोरोना टेस्ट-3,52,815

- अब तक शहर में इतने लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव-3,19,357

chat bot
आपका साथी