उड़नसिख पद्मश्री मिल्खा सिंह की हालात बिगड़ी, बुखार के कारण लगातार गिर रहा है आक्सीजन का स्तर

उड़नसिख पद्मश्री मिल्खा सिंह हालांकि कोरोना से उबर गए हैं लेकिन बुखार के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। वह पोस्ट कोविड साइडइफेक्ट्स से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज आइसीयू में चल रहा है पर उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:47 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:57 PM (IST)
उड़नसिख पद्मश्री मिल्खा सिंह की हालात बिगड़ी, बुखार के कारण लगातार गिर रहा है आक्सीजन का स्तर
उड़नसिख मिल्खा सिंह का फाइल फोटो ।

जेएनएन, चंडीगढ़। पीजीआइ में भर्ती उड़नसिख पद्मश्री मिल्खा सिंह की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। मिल्खा सिंह कोरोना वायरस से तो उबर चुके हैं, लेकिन पोस्ट कोविड साइडइफेक्ट्स से वह अभी भी जूझ रहे हैं। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज आइसीयू में चल रहा है। मिल्खा सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए पीजीआइ के प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार रात को मिल्खा सिंह का आक्सीजन स्तर गिर गया था और उन्हें बुखार भी आ रहा है। वह स्वस्थ होने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

वहीं, मिल्खा परिवार ने उन्हें वेंटिलेटर लगाने के लिए मनाकर दिया है, उनका मानना है कि इससे उनकी तकलीफ और बढ़ेगी। बता दें, बुधवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आ गई थी, जिसके बाद उन्हें कोविड अस्पताल के आइसीयू में शिफ्ट कर कर दिया था। अभी मिल्खा सिंह के इलाज में लगी सीनियर डॉक्टरों की टीम के साथ उनकी बेटी मोना भी शामिल हैं।

मोना अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मेट्रोपॉलिटन अस्पताल में सीनियर इमरजेंसी मेडिसिन डॉक्टर हैं। वह अमेरिका में कोरोना मरीजों की जिंदगी बचाने में पिछले एक साल से जुटी थीं। जैसे ही उन्हें अपने पिता मिल्खा सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली वह भारत आ गई थी और तब से लेकर वह उनकी देखरेख में जुटी हुई थी।

बता दें मिल्खा सिंह की 17 मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजटिव आई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद पहले उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां कोरोना की रिपोर्ट नेगटिव आने के बाद 31 मई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद वह सेक्टर-8 स्थित अपने घर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आराम कर रहे थे अचानक तीन जून को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और आक्सीजन लेवल गिरने के बाद उन्हें पीजीआइ में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद पीजीआइ के कोविड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। फिलहाल अभी उनकी हालत स्थिर है।

chat bot
आपका साथी