आज फिर होगा उड़न सिख मिल्खा सिंह का कोविड-19 टेस्ट, डॉक्टर्स बोले- तेजी से कर रहे हैं रिकवर

चंडीगढ़ पीजीआइ के प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि मिल्खा सिंह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। सीनियर डॉक्टरों की टीम में उनकी निगरानी कर रही है उनके सभी मेडिकल पैरामीटर सामान्य है। आज उनका दोबारा कोरोना टेस्ट किया जाएगा

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:26 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:26 AM (IST)
आज फिर होगा उड़न सिख मिल्खा सिंह का कोविड-19 टेस्ट, डॉक्टर्स बोले- तेजी से कर रहे हैं रिकवर
चंडीगढ़ पीजीआइ में एडमिट मिल्खा सिंह अब तेजी से रिकवर कर रहे हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ पीजीआइ में भर्ती उड़न सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। अभी वह अस्पताल के आइसीयू वार्ड में भर्ती हैं। पीजीआइ के प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि मिल्खा सिंह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। सीनियर डॉक्टरों की टीम में उनकी निगरानी कर रही है, उनके सभी मेडिकल पैरामीटर सामान्य है। आज उनका दोबारा कोरोना टेस्ट किया जाएगा, अगर उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई तो आइसीयू वार्ड से शिफ्ट कर दिया जाएगा। बता दें मिल्खा सिंह की 17 मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजटिव आई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां कोरोना की रिपोर्ट नेगटिव आने के बाद 31 मई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद वह सेक्टर-8 स्थित अपने घर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आराम कर रहे थे अचानक तीन जून को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद उन्हें पीजीआइ में भर्ती करवाया गया।

इसके बाद पीजीआइ के कोविड अस्पताल में उनका इलाज तीन सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। बीते रविवार को उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना की वजह से निधन हो गया था। मिल्खा सिंह के बेटे पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह ने भी अपने पिता के जल्द रिकवर करने की खबर को पुख्ता किया है। इसके साथ ही उन्होंने उनकी माता निर्मल मिल्खा सिंह की आत्मा की शांति के लिए की गई प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि परिवार के मुश्किल समय में सभी ने हमारे लिए दुआएं की उसके लिए मैं सबका आभारी रहूंगा।

chat bot
आपका साथी