चंडीगढ़ में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, फायर नोजल व नकदी चोरी कर हुए थे फरार

चंडीगढ़ में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में चोरी करने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित विनायक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से फायर नोजल और नकदी चोरी कर दोनों फरार हो गए थे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:49 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:49 AM (IST)
चंडीगढ़ में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, फायर नोजल व नकदी चोरी कर हुए थे फरार
चंडीगढ़ पुलिस ने प्राइवेट कंपनी से चोरी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में चोरी करने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित विनायक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से फायर नोजल और नकदी चोरी में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान मलोया के रहने वाले दीपक यादव और सुरज के तौर पर हुई। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस आरोपितों की निशानदेही पर चोरी के नोजल बरामद करने के बाद पूछताछ में लगी है।

यह भी पढ़ें-  पंजाब के पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर की नए सियासी समीकरण की तैयारी, अपनी पार्टी बनाकर भाजपा के साथ समझौता संभव

शिकायतकर्ता अतुल ने बताया कि वह सेक्टर 32 में परिवार के साथ रहते हैं।  उनकी इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन स्थित प्लॉट नंबर 160 में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। रोजाना की तरह देर रात कंपनी बंद करवाने के बाद घर चले गए थे। दूसरे दिन सूचना मिली थी कंपनी का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। मौके पर पहुंचकर देखा तो ब्रास मेंटल से निर्मित फायर नोजल चोरी हो गया था। इसके अलावा आरोपित टेबल पर पड़े 500 रुपये भी लेकर भागे थे।

यह भी पढ़ें-  चंडीगढ़ निगम चुनाव के लिए वार्ड ड्रा, आरक्षित वर्ग के लिए 7 वार्ड रिजर्व, 12 पर चुनाव लड़ेंगी महिलाएं

पहले भी हुई वारदात में गिरफ्तारी

इससे पहले इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्रियों में चोरी की वारदात करने वाले दो शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने एक क्विंटल पांच किलो चोरी के नट-बोल्ट बरामद कर लिए था। आरोपितों की पहचान रामदरबार में रहने वाले जोगिंदर सिंह और मनीष थापा के तौर पर हुई है। आरोपितों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत भेज दिया था।

यह भी पढ़ें-  पंजाब के युवाओं के लिए अचछी खबर, परगट सिंह ने कहा- सरकारी कालेजों में भर्तियां 45 दिनों के अंदर

chat bot
आपका साथी