Fake Documents: माेहाली में जाली डॉक्यूमेंट्स लगाकर iPhone फाइनांस करवाने वाले दो युवक गिरफ्तार

Fake Documents जाली डॉक्यूमेंट्स लगा कर आइफोन फाइनांस करवा कर धोखाधड़ी करने वाले दो युवकों को मटौर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरेापियों को कोर्ट में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 08:56 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 08:56 AM (IST)
Fake Documents: माेहाली में जाली डॉक्यूमेंट्स लगाकर iPhone फाइनांस करवाने वाले दो युवक गिरफ्तार
जाली डॉक्यूमेंट्स लगाकर आईफोन फाइनांस कराते 2 गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, मोहाली। Fake Documents: जाली डॉक्यूमेंट्स लगा कर आइफोन फाइनांस करवा कर धोखाधड़ी करने वाले दो युवकों को मटौर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपिताें की पहचान पटियाला निवासी विक्रमजीत सिंह और नंद किशोर के रूप में हुई है। पुलिस स्टेशन मटौर के एसएचओ नवीन पाल सिंह लहल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरेापिताें को कोर्ट में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वह जाली डॉक्यूमेंट्स लेकर दुकानों पर जाते थे और वहां से बजाज फाइनांस के जरिये आइफोन फाइनांस करवा लेते थे। जिसके बाद वो उसकी किश्ते नहीं भरते थे और वह फोन आगे बेच दिया करते थे।

दुकानदार को शक हुआ तो पुलिस को दी शिकायत

दो युवक फेज-7 की एक दुकान पर जाली डॉक्यूमेंट्स लेकर आइफोन फाइनांस करवाने गए थे। लेकिन डाक्यूमेंट पर शक होने के चलते दुकानदार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। जिन डाक्यूमेंट्स पर वह फोन फाइनांस करवाने आए थे जब उनसे पुलिस टीम ने बात की तो पता चला कि उन्होंने कोई फोन मंगवाया ही नहीं है। बल्कि वह इन दोनों को भी नहीं जानते थे। जिस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

फेज-4 की एक दुकान से कुछ समय पहले ही करवाया था फोन फाइनांस

आरोपिताें की तरफ से यह पहला फोन फाइनांस नहीं करवाया जा रहा था। यह इससे पहले भी जाली डाक्यूमेंट्स के आधार पर फोन फाइनांस करवा चुके थे और उन्हें आगे बेच चुके थे। पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक जांच में सामने आया कि इन्होंने पहले फेज-4 से एक फोन फाइनांस करवाया था और उसे आगे बेच दिया था। अब पुलिस रिमांड पर लेकर मामले की जांच में जुटी है और पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है इससे पहले कहां-कहां से इस प्रकार की ठगी को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें-Ludhiana Vaccination Centers LIST: शहर में आज 277 जगह लगेगी Corona वैक्सीन, जानिए कहां...

chat bot
आपका साथी