चंडीगढ़ में पांच दिन में दो लोगों की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ट्रक चालक ने महिला कांस्टेबल रौंदा

सिटी ब्यूटीफुल में तेज रफ्तार का कहर जारी है और जिंदगियां खत्म होती जा रही हैं। बात बीते पांच दिनों की करें तो शहर में अलग अलग जगह हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान जा चुकी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 02:45 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 02:45 PM (IST)
चंडीगढ़ में पांच दिन में दो लोगों की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ट्रक चालक ने महिला कांस्टेबल रौंदा
चंडीगढ़ में पांच दिन में दो लोगों की सड़क हादसे में मौत।

चंडीगढ़, जेएनएन। सिटी ब्यूटीफुल में तेज रफ्तार का कहर जारी है और जिंदगियां खत्म होती जा रही हैं। बात बीते पांच दिनों की करें तो शहर में अलग अलग जगह हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान जा चुकी है। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों मामलों में आरोपित ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ गया है।

पहला हादसा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित गरचा टर्न प्वाइंट पर शनिवार सुबह हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक चालक की एक स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल अवस्था में जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बापूधाम कॉलोनी में रहने वाले 44 वर्षीय विजेंदर कुमार के तौर पर हुई है। वहीं, गिरफ्तार आरोपित चालक की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के रहने वाले नीरज के तौर पर हुई। आरोपित को जमानत पर छोड़ दिया गया। मृतक विजेंदर सिंह की जीरकपुर के बलटाना में कपड़े की दुकान है।

ट्रिब्यून चौक के स्लिप रोड पर एक्टिवा सवार चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल को बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला कांस्टेबल पूनम को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार कर पंजाब नंबर पीबी 65 जे 0197 का ट्रक भी जब्त कर लिया। महिला कांस्टेबल पूनम की ड्यूटी सेक्टर-31 थाने में थी। उसके पति निजी जॉब करते हैं और एक तीन साल का बेटा भी है। परिवार के साथ कांस्टेबल पूनम जीरकपुर में रहती थी।

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी हादसों का बड़ा कारण

सिटी ब्यूटीफुल में नियम तोड़ने की वजह से सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं। लोगों की जान चली जाती है। जल्दबाजी करने वाले अक्सर वाहन चालक रेड लाइट को नजरअंदाज कर जाते हैं। चंडीगढ़ में रेड लाइट जंप करने का मतलब है सीधे मौत को न्योता देना। शहर में चार फीसद सड़क हादसों में मौत रेड लाइट जंप करने की वजह से हुई है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार 92 फीसद सड़क हादसों की वजह तेज रफ्तार में ड्राइविंग है। इसके अलावा नशा में ड्राइविंग से तीन और रांग साइड ड्राइविंग से एक फीसद लोगों की मौत दर्ज हुई है।

chat bot
आपका साथी