Tribute to Milkha Singh: उड़नसिख मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई दिग्गज, देखें तस्वीरें

Tribute to Milkha Singh उड़नसिख मिल्खा सिंह का गत देर रात चंडीगढ़ पीजीआइ में निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना के बाद देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। उनके चंडीगढ़ आवास पर भी कई दिग्गज श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:40 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:41 PM (IST)
Tribute to Milkha Singh: उड़नसिख मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई दिग्गज, देखें तस्वीरें
मिल्खा सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि देते पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह।

जेएनएन, चंडीगढ़। Tribute to Milkha Singh: उड़नसिख मिल्खा सिंह को देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है। चंडीगढ़ में उनके आवास पर भी कई दिग्गज श्रद्धांजलि देने पहुंचे। मिल्खा सिंह का गत रात्रि पोस्ट कोविड संक्रमण के कारण निधन हो गया था। इससे पहले पांच दिन पूर्व उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का भी निधन हो गया था। मिल्खा सिंह के निधन पर पीएम, सीएम सहित कई नेताओं ने शोक जताया। उनके घर पर भी लोग श्रद्धांजलि जताने पहुंच रहे हैं। आइए देखते हैं तस्वीरें... 

उड़नसिख मिल्खा सिंह के पुत्र जीव मिल्खा सिंह से संवेदना व्यक्त करते पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह।कैप्टन ने मिल्खा सिंह के निधन पर शनिवार को एक दिन का सरकारी शोक भी घोषित किया है। कैप्टन ने कहा कि महान सपूत मिल्खा सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख़्याति हासिल की और एशियन व कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिए शानदार उपलब्धियां हासिल कीं। इससे प्रत्येक देशवासी ख़ासकर पंजाबियों का सिर गर्व के साथ ऊंचा हुआ है। 

हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए। उन्होंने मिल्खा सिंह को एक महान खिलाड़ी बताया। कहा कि मिल्खा सिंह के जीवन संघर्ष से बहुत बड़ी सीख मिलती है। अंतिम समय तक अपने जोश और जुनून के लिए जाने जाते रहे।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू भी मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया व दलजीत सिंह चीमा भी मिल्खा सिंह के आवास पर पहुंचे। 

मिल्खा सिंह के घर पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग। 

'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह से जुड़ी प्रत्येक खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी