Train Derail on Kalka-Shimla Track: कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर पटरी से उतरी रेल कार, नौ लोग थे सवार

Train Derail on Kalka-Shimla Track घटना सुबह लगभग 7.45 हुई जब रेल कार कुमारहट्टी से शिमला के लिए रवाना हुई और यह बीच में ही पटरी से उतर गई। पंद्रह सीटों वाली रेल कार में उस समय नौ यात्री सवार थे।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 12:17 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 12:42 PM (IST)
Train Derail on Kalka-Shimla Track: कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर पटरी से उतरी रेल कार, नौ लोग थे सवार
जिस समय हादसा हुआ उस समय रेल कार में नौ लोग सवार थे।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कालका-शिमला वर्ल्ड हेरिटेज ट्रैक (Kalka-Shimla World Heritage Track) पर हिमाचल प्रदेश के बड़ोग में बड़ा हादसा हुआ है। बड़ोग रेलवे स्टेशन के पास वीरवार सुबह एक रेल कार पटरी से उतर गई। इसके बाद इस रेल मार्ग पर रेलगाड़ियों का आवागमन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

घटना सुबह लगभग 7.45 हुई, जब रेल कार कुमारहट्टी से शिमला के लिए रवाना हुई और यह बीच में ही पटरी से उतर गई। पंद्रह सीटों वाली रेल कार में उस समय नौ यात्री सवार थे। गनीमत रही कि यह पलटी नहीं अन्यथा जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

बता दें कि आज सुबह से ही बारिश हो रही है। हिमाचल में हो रही बारिश के बीच गुजर रही रेलकार के अगले दो पहिए पटरी से उतर गए। हादसे के बाद शिमला की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है, जबकि एक ट्रेन को धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। जानकारी के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित हैं किसी को चोटें नहीं आई हैं।

हादसे के बाद सवार सभी यात्रियों को बीच जंगल में परेशान होना पड़ा है। रेलकार कालका से शिमला की ओर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, यह रेलकार यात्रियों को लेकर करीब पांच बजे कालका से रवाना हुई थी। रेलकार कुमारहट्टी से 6 बज कर 55 मिनट पर बड़ोग के लिए निकली थी। जैसे ही यह रेलकार 7 बजे 33 मिनट पर बड़ोग टनल के समीप पहुंची तो डिरेल हो गई। चालक ने इसकी सूचना, कुमारहट्टी और बड़ोग रेलवे स्टेशन को दी। सूचना के तुरंत बाद रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे। रेलवे टेक्नीकल कर्मचारी रेलकार को पटरी पर लाने के लिए जुट गए हैं।

chat bot
आपका साथी