चंडीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरूक, पैदल चलने वालों को बांटे पंफ्लेट्स

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सुबह सेक्टर 44/45/50/51 एटीसी लाइट प्वाइं पर वाहन चालकों को नियमों को लेकर जागरूक किया। इस अभियान के दौरान साइकिल चालकों द्वारा साइकिल ट्रैक के उपयोग के साथ एक सड़क सुरक्षा के बारे में बताया। इसके अलावा पैदल चलने वालों (जेबरा) क्रॉसिंग और 300 पंफ्लेट्स बाटे।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 01:58 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 01:58 PM (IST)
चंडीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरूक, पैदल चलने वालों को बांटे पंफ्लेट्स
चंडीगढ़ में लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी ट्रैफिक जसविंदर सिंह व अन्य मुलाजिम।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सुबह सेक्टर 44/45/50/51 एटीसी लाइट प्वाइं पर वाहन चालकों को नियमों को लेकर जागरूक किया। जागरूक करने के लिए डीएसपी ट्रैफिक जसविंदर सिंह, साइकिल स्क्वायड टीम, एमएस अंकिता पासी के नेतृत्व में साइकिल ग्रुप के सदस्य शामिल हुए। डीएसपी जसविंदर सिंह ने साइकिल, रिक्शा पर रिफ्लेक्टर, पैदल चलने वालों का महत्व (जेब्रा) क्रॉसिंग और 2 व्हीलर पर रियर व्यू साइड मिरर के बारे में जानकारी दी।

इसके अलावा रेड, व्हाइट येलो टेप स्टिकर्स को 200 साइकिलों के आगे, पीछे और दाएं और बाएं दोनों तरफ लगााए। इस अभियान के दौरान साइकिल चालकों द्वारा साइकिल ट्रैक के उपयोग के साथ एक सड़क सुरक्षा के बारे में बताया। इसके अलावा, पैदल चलने वालों (जेबरा) क्रॉसिंग और 300 पंफ्लेट्स बाटे।

पुलिस ने गाड़ियों और नो हॉकिंग स्टिकर को चिपका दिया गया। दो पहिया वाहन चालकों को मिरर के बारे में भी शिक्षित किया गया। चंडीगढ़ यातायात पुलिस सभी आम जनता से अपील करती है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और 18 जनवरी से 17 फरवरी, 2021 तक यूटी चंडीगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात पुलिस के साथ सहयोग करें।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी