मोहाली में कम होगा ट्रैफिक, शहर में बनेंगे फ्लाईओवर; मेयर ने 6 जगह स्लिप रोड का काम शुरू कराया

बुधवार को मेयर अमरजीत सिंह ने मोहाली में शहर के छह जरूरी जगहों जहां पर स्लिप रोड की जरूरत है उनका निर्माण कार्य शुरू करवाया है। मेयर ने कहा कि जरूरी स्थानों पर ट्रैफिक लोड कम करने के लिए स्लिप रोड का निर्माण किया जा रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 03:18 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 03:18 PM (IST)
मोहाली में कम होगा ट्रैफिक, शहर में बनेंगे फ्लाईओवर; मेयर ने 6 जगह स्लिप रोड का काम शुरू कराया
मोहाली में जहां भी ज्यादा ट्रैफिक रहता है वहां फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। सांकेतिक चित्र

जागरण संवाददाता, मोहाली। ट्रैफिक जाम की समस्या हर जगह है। इससे मोहाली शहर भी अछुता नहीं है। मोहाली में ट्रैफिक का बोझ कम करने और लोगों को सुचारू यातायात सिस्टम उपलब्ध करवाने के लिए काम शुरू किया गया है। ऐसे में अब शहर में जहां भी ज्यादा ट्रैफिक रहता है वहां फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह बात मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कही है।

बुधवार को मेयर अमरजीत सिंह ने मोहाली में शहर के छह जरूरी जगहों जहां पर स्लिप रोड की जरूरत है उनका निर्माण कार्य शुरू करवाया है। मेयर ने कहा कि जरूरी स्थानों पर ट्रैफिक लोड कम करने के लिए स्लिप रोड का निर्माण किया जा रहा है। स्लिप रोड के कार्य का उद्घाटन मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने किया। उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी भी थे।

जीती सिद्धू ने कहा कि मोहाली में ट्रैफिक बहुत बढ़ रहा है और स्लिप रोड ने ट्रैफिक को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पहले चरण में मोहाली में आइवी अस्पताल के पास स्लिप रोड, फेज 5 में 2, ओल्ड अमरटैक्स चौक पर भी एक-एक स्लिप रोड बनाई जाएगी। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र में दो स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद अन्य जगहों पर जहां जरूरत होगी वहां स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा। पुराने स्लिप रोड की भी मरम्मत की जाएगी। ताकि लोगों को उनसे ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके और बढ़ते ट्रैफिक पर भी नियंत्रण हो सके।

मेयर ने अधिकारियों को मोहाली में फ्लाईओवर के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है। जहां ट्रैफिक ज्यादा होता है वहां पर गमाडा के सहयोग से फ्लाईओवर का निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा कि मोहाली में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और लगातार बढ़ते शहर मोहाली को देखते हुए कार फ्लाईओवर बनाना अनिवार्य होगा और इसके लिए निगम को विभिन्न स्थानों की पहचान करने और प्रस्ताव तैयार करने के लिए अधिकारियों को पहले से तैयार करना होगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

chat bot
आपका साथी