पर्यटकों को सुखना लेक में फन एक्टिविटी शुरू होने का इंतजार, Unlock-5 की गाइडलाइंस जारी होने के बाद प्रशासन लेगा फैसला

सुखना लेकर पर बोटिंग छह महीने से बंद है। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद संक्रमण बढ़ने पर प्रशासन ने लेक पर सभी एक्टिविटी बंद कर दी थी। तभी से लेक पर बोटिंग से लेकर एक्यूजमेंट पार्क बंद है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 12:22 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 12:22 PM (IST)
पर्यटकों को सुखना लेक में फन एक्टिविटी शुरू होने का इंतजार, Unlock-5 की गाइडलाइंस जारी होने के बाद प्रशासन लेगा फैसला
कोरोना महामारी की वजह से लेक पर सभी फन एक्टिविटी बंद हैं। केवल वॉकिंग ट्रैक पर ही एंट्री मिलती है।

चंडीगढ़, जेएनएन। सुखना लेक शहर का सबसे हॉट टूरिस्ट स्पॉट है। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से लेक पर सभी फन एक्टिविटी बंद हैं। केवल वॉकिंग ट्रैक पर ही एंट्री मिलती है। अब टूरिस्ट उम्मीद लगा रहे हैं कि अक्तूबर से उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। जिसके बाद वह लेक पर फिर से बोटिंग का मजा ले सकेंगे। हालांकि अभी इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

यूटी प्रशासन अनलॉक-5 की केंद्र सरकार द्वारा जारी की जाने वाली गाइडलाइंस का इंतजार कर रहा है। उसके बाद यूटी प्रशासन लोकल स्तर पर आदेश जारी करेगा। बोटिंग छह महीने से बंद है। जिससे दूर दराज से आने वाले टूरिस्ट को मायूस लौटना पड़ता है। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद संक्रमण बढ़ने पर प्रशासन ने लेक पर सभी एक्टिविटी बंद कर दी थी। तभी से लेक पर बोटिंग से लेकर एक्यूजमेंट पार्क बंद है। तापमान में गिरावट आने के बाद गर्मी काफी हद तक अब कम हो गई है। जिस वजह से टूरिस्ट की शहर में आवाजाही बढ़ गई।

रॉक गार्डन और कैपिटल कांप्लेक्स खुलने का भी इंतजार

शहर की पहचान रॉक गार्डन और वर्ल्ड हेरिटेज कैपिटल कांप्लेक्स भी छह महीने से बंद है। हालांकि ऑनलाइन अभी से कैपिटल कांप्लेक्स टूर के लिए आवेदन आने लगे हैं। इनमें देश ही नहीं विदेश से भी आवेदन आ रहे हैं। ली कार्बूजिए के मॉर्डन आर्किटेक्चर वर्क को लोग आकर देखना चाहते हैं। टूरिस्ट उम्मीद कर रहे हैं कि अक्तूबर में यह प्लेस खुल सकते हैं। अब इंतजार उस दिन का है जब दोबारा से यह प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट फिर से खुलेंगे। ली कार्बूजिए सेंटर की डायरेक्टर दीपिका गांधी ने आर्ट म्यूजियम को खोलने की मांग की है। उनका मानना है कि सीमित टूरिस्ट संख्या के साथ अब म्यूजियम में एंट्री मिलनी चाहिए।

यह भी देखें: संक्रमितों का आंकड़ा 60 लाख के पार, जानें Unlock 5.0 की गाइडलाइन्स में क्या बदलेगा

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी