Tokyo Olympic में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को बलबीर सीनियर का संदेश, बेटी सुशबीर ने पिता के पुराने मैसेज को किया शेयर

Tokyo Olympics 2020 टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे देशभर के खिलाड़ियों के लिए हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर का संदेश उनकी बेटी खुशबीर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। खिलाड़ियों को प्रेरित करने के मकसद से उन्होंने अपने पिता के पुराने संदेश को पोस्ट किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 02:17 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 02:17 PM (IST)
Tokyo Olympic में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को बलबीर सीनियर का संदेश, बेटी सुशबीर ने पिता के पुराने मैसेज को किया शेयर
बलबीर सिंह सीनियर का खिलाड़ियों के लिए संदेश।

विकास शर्मा, चंडीगढ़। Tokyo Olympic 2020: टोक्यो ओलंपिक का आज से आगाज हो रहा है। ऐसे में पूरे देशभर से लोग ओलंपिक में गए हमारे खिलाड़ियों को चीयरअप कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को प्रेरित करने के मकसद से चंडीगढ़ के हॉकी लीजेंड पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर की बेटी सुशबीर कौर ने पिता के एक पुराने मैसेज को उनके सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक) पर शेयर किया है। उन्होंने डॉ. प्रभलीन सिंह की किताब प्रोमिनेंट सिख ऑफ इंडिया में छपे बलबीर सिंह सीनियर के संदेश की उस फोटो को शेयर किया है, जिसमें बलबीर सिंह सीनियर ने खिलाड़ियों को जीत और सफलता का मंत्र दिया था।

सुशबीर लिखती हैं कि उनके पिता स्वर्ग से उन सभी ओलंपियन की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे होंगे, उन्हें जीत का आशीर्वाद दे रहे होंगे, जो ओलंपिक में भारतीय दल का हिस्सा हैं। बता दें हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर तीन बार ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। उनकी गिनती सदी के सबसे बेहतरीन हॉकी खिलाड़ियों के तौर पर होती थी।

खुशबीर द्वारा शेयर किया गया बलबीर सिंह सीनियर का वह पुराना संदेश जिसे उन्होंने खिलाड़ियों को जीत के लिए प्रेरित करने के लिए लिखा था। 

यह है बलबीर सिंह सीनियर का संदेश

स्वर्गीय बलबीर सिंह सीनियर का देहांत पिछले साल लंबी बीमारी के चलते हो गया था। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक -2020 का कोटा हासिल करने वाले खिलाड़ी उनसे आशीर्वाद लेने के लिए अकसर उनके घर आते थे, कोरोना महामारी के चलते ओलंपिक का आयोजन भी अब एक साल बाद हो रहा है। बहरहाल बलबीर सिंह सीनियर ने इस किताब में अपने संदेश में लिखा है कि अपने लक्ष्य को हमेशा ऊंचा रखो। मेहनत करो। टॉप पोजीशन पर भीड़ नहीं है, वहां हमेशा खाली जगह है, इसलिए हमेशा टॉप पर पहुंचने के लिए संघर्ष करो। (एक्सीलेंट) बेहतरीन होना कोई कला नहीं है, यह एक आदत है, कड़ी मेहनत ही आपको बेहतर बनाने में मदद करती है।

chat bot
आपका साथी