Tokyo Olympic 2020 : टोक्यो ओलिंपिक में जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से उम्मीद, 7 अगस्त को होगा मैच

नीरज एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। साल 2016 में नीरज ने साउथ एशियन गेम्स और व‌र्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। उन्हें उनकी उपलब्धियों के वर्ष 2018 में अर्जुन अवार्ड मिला था।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:49 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:49 AM (IST)
Tokyo Olympic 2020 : टोक्यो ओलिंपिक में जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से उम्मीद, 7 अगस्त को होगा मैच
टोक्यो ओलिंपिक में चंडीगढ़ का जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। टोक्यो ओलिंपिक में चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज-10 के पूर्व छात्र व व‌र्ल्ड रैंकिग में चौथे नंबर के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से अभी मेडल की उम्मीद बाकी है। जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का मैच 7 अगस्त को शाम 4.30 बजे है। नीरज एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। साल 2016 में नीरज ने साउथ एशियन गेम्स और व‌र्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। उन्हें उनकी उपलब्धियों के वर्ष 2018 में अर्जुन अवार्ड मिला था। टोक्यो ओलंपिक में शहर की शूटर अंजुम मोदगिल को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन इवेंट में निराशा हाथ लगी।

अंजुम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकी। उन्होंने शुरुआती दो राउंड, नीलिंग और प्रोन में अच्छा करते हुए 390 और 395 का स्कोर किया, लेकिन स्टैंडिंग में वे पीछे रह गई और 382 का स्कोर ही कर पाईं। उनका कुल स्कोर 1167 रहा और वह प्रतियोगिता में 15वें स्थान पर रही।   इससे पहले ओलंपिक के 10 मीटर एयर राइफल मिक्सड इवेंट में अंजुम मोदगिल और दीपक कुमार की जोड़ी ने 623.8 अंक हासिल कर प्रतियोगिता में 18 वां स्थान हासिल किया था। अंजुम से देशवासियों को खासी उम्मीदें थी लेकिन वह मेडल जीतने में कामयाब नहीं हो सकी।

दमनप्रीत के ढाबे का काटा चालान, मेयर रविकांत पर लगाया आरोप

नगर निगम के एमओएच विंग की ओर से शनिवार को किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे दमनप्रीत के ढाबे का चालान काटा गया। उनका सेक्टर-22 के बिजवाड़ा मार्केट में ढाबा है। दुकान में डस्टबीन न रखने और खुले में बर्तन धोने का चालान काटा गया है। इस कार्रवाई के दौरान दमनप्रीत की नगर निगम के कर्मचारियों के साथ जमकर बहस भी हुई। दमनप्रीत सिंह का आरोप है कि वह किसान आंदोलन के समर्थन में मेयर रविकांत शर्मा का उद्घाटन कार्यक्रमों में विरोध कर रहे हैं, इसीलिए निगम कर्मियों ने यह कार्रवाई की है।

chat bot
आपका साथी