अमेरिका में चंडीगढ़ हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी आज, एक कुर्सी की कीमत पांच लाख रुपये

चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की विदेशों में हो रही निलामी का सिलसिला अभी भी जारी है। अबकी बार अमेरिका में ऑक्शन होगी। इस नीलामी में एक कुर्सी की कीमत पांच लाख रुपये तय की गई है। वहीं एडवोकेट अयज जग्गा ने इसकी शिकायत अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को की है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 02:54 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 02:54 PM (IST)
अमेरिका में चंडीगढ़ हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी आज, एक कुर्सी की कीमत पांच लाख रुपये
अमेरिका में चंडीगढ़ हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी आज, एक कुर्सी की कीमत पांच लाख रुपये

चंडीगढ़, जेएनएन। यूएसए के ऑक पार्क में वीरवार को हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी होगी। इस ऑक्शन में चंडीगढ़ के क्रिएटर ली कार्बूजिए के कजिन पियरे जेनरे की डिजाइन एक कुर्सी नीलाम होगी। ऑक्शन में यही एक आइटम रखी गई है। जिसकी अनुमानित कीमत 3.63 लाख से 5.09 लाख तय की गई है। पहले से जानकारी होने के बाद भी इस ऑक्शन को रोका नहीं जा सका है। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हो रहा है। यूएसए के न्यूयॉर्क, वाशिंगटन जैसे शहरों में पहले भी कई बार ऑक्शन हो चुकी है।

हेरिटेज ऑक्शन के खिलाफ आवाज उठाने वाले व्हीसल ब्लोअर हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के मेंबर एडवोकेट अजय जग्गा ने यूएसए की नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को चिट्ठी लिखकर इसकी शिकायत की है। जग्गा ने हैरिस को इस ऑक्शन को गैर कानूनी बताते हुए एक्शन लेने का आग्रह किया है। जग्गा ने बताया कि भारतीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2011 से इन आइटम की भारत की सीमा से बाहर भेजने पर रोक लगा रखी है। बावजूद इसके तस्कर मिलिभगत कर इन्हें विदेशी नीलाम घरों तक पहुंचा रहे हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर और यूएसए में भारत के एंबेस्डर तरनजीत सिंह संधू को भी यह शिकायत भेजी गई है।

दो दिन बाद पेरिस में होगी नीलामी

फ्रांस के पेरिस में 27 फरवरी को ऑक्शन हो रही है। इस ऑक्शन में पांच आइटम नीलाम होंगी। फर्नीचर की यह पांच आइटम 33 से 38 लाख रुपये में नीलाम होंगी। नीलाम घर ने इनका यह मूल्य तय किया है। पियरे जेनरे का डिजाइन बॉक्स स्टूल पेयर नीलाम होगा। इसकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपये निर्धारित की गई है। टीक डाउन चेयर की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये तय की गई है। पियरे जेनरे की ईजी आर्म चेयर की कीमत आठ लाख रखी गई है। एग्जीक्यूटिव डेस्क की कीमत भी दस लाख रुपये के करीब रखी गई है। सोलिड टीन डाइनिंग टेबल की कीमत सबसे अधिक करीब 16 लाख रुपये रखी गई है। नीलामी होने के बाद पता चलेगा कौनसी से आइटम कितने में बिकती है।

chat bot
आपका साथी