50 फीसद पार्षदों की कटेगी टिकट

दिसंबर में होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी नए चेहरों को तवज्जो देना चाहती है। ऐसे में भाजपा के 50 फीसद सिटिग पार्षदों की छुट्टी होने की संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:55 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:55 AM (IST)
50 फीसद पार्षदों की कटेगी टिकट
50 फीसद पार्षदों की कटेगी टिकट

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़

दिसंबर में होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी नए चेहरों को तवज्जो देना चाहती है। ऐसे में भाजपा के 50 फीसद सिटिग पार्षदों की छुट्टी होने की संभावना है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि ड्रा के बाद इस तरह की स्थिति सामने आई है कि कई सिटिग पार्षदों का वार्ड या तो महिला के लिए या फिर एससी के लिए रिजर्व हो गया है। इस कारण अब वह उसी वार्ड से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

चंद पार्षद ऐसे भी हैं, जिनके प्रदर्शन से पार्टी खुश नहीं है। वहीं कुछ पार्षद ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले पांच साल के कार्यकाल में मेयर चुनाव में पार्टी के साथ ईमानदारी न दिखाकर क्रास वोटिग की है। दूसरी ओर कई पार्षद ऐसे हैं, जिन्हें रिजर्ववेशन के कारण दूसरे वार्ड से अब दावेदार बन रहे हैं। उनकी टिकट पूरी तरह से पार्टी पर निर्भर है।

इस साल भी रविकांत शर्मा को जब भाजपा ने मेयर पद का उम्मीदवार बनाया था उसमें भी मतदान के दौरान तीन पार्षदों ने क्रास वोटिग की। इसकी पार्टी ने जांच भी करवाई। यह जांच रिपोर्ट हाईकमान को भेजी गई। सूत्रों का कहना है कि पार्टी इन तीन पार्षदों की टिकट काटकर अन्य नेताओं को मैसेज भी देना चाहती है, ताकि चुनाव के बाद जब मेयर का चुनाव हो तो फिर से क्रास वोटिग का सामना न करना पड़े। साल 2019 के मेयर चुनाव में जब सतीश कैंथ भाजपा से बगावत करके मेयर चुनाव में निर्दलीय तौर पर मैदान में उतर गए थे, उस समय भी भाजपा के पांच से छह पार्षदों ने वोट क्रास की थी। उनकी भी पार्टी ने पहचान कर ली है। ड्रा ने बदली तस्वीर

19 अक्तूबर को यूटी गेस्ट हाउस के ड्रा में कई सिटिग पार्षदों को धक्का लगा है। मनीमाजरा की तीनों सीटे महिला के लिए रिजर्व हो गई है। इन सीट पर भाजपा के पार्षद जगतार जग्गा और विनोद अग्रवाल है, जो कि अब यहां से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। मौलीजागरां की सीट एससी के रिजर्व हो गई है। ऐसे में अब इस सीट से अनिल दूबे चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसी तरह वार्ड नंबर-18 की सीट महिला के लिए रिजर्व हो गई है। इस कारण अब इस सीट से भाजपा पार्षद राजेश गुप्ता चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। रामदरबार इस बार आरक्षित महिला के लिए रिजर्व हो गया है। ऐसे में अब भरत कुमार यहां से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

बबला का वार्ड महिला के लिए रिजर्व

काग्रेस के देवेंद्र सिंह बबला की सीट महिला के लिए रिजर्व हो गई है। ऐसे में वह भी वार्ड नंबर-10 से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इस सीट से कांग्रेस उनकी पत्नी हरप्रीत बबला को उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है। इसी सीट से भाजपा के पार्षद शक्ति देव शाली इस बार तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब वह यहां से भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। पलसौरा की सीट से इस समय कांग्रेस के पार्षद सतीश कैंथ है, लेकिन वार्ड जनरल के लिए रिजर्व होने के कारण अब कैंथ यहां से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। महिलाओं को भेजा जाएगा दूसरे वार्ड में

इसके साथ ही कई सीटे ऐसी भी है जो कि इस बार जनरल के लिए रिजर्व हो गई है, जबकि यहां से अब तक महिला पार्षद है। अब उन्हें भी दूसरे वार्ड में जाकर चुनाव लड़ना होगा। जिनमें भाजपा की पूर्व मेयर आशा जसवाल,पूर्व मेयर राजबाला मलिक सुनीता धवन, डिप्टी मेयर फरमिला देवी, चंद्रवती शुक्ला और हीरा नेगी शामिल है। इस बार महिला की सीटें भी बढ़ गई है। गुरबख्श वार्ड नंबर-27 से ही

इस बार वार्ड नंबर-27 जनरल वार्ड बना है। जबकि इस वार्ड से कांग्रेस की महिला पार्षद गुरबख्श रावत है, लेकिन कांग्रेस को इसी वार्ड से मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। रावत इस वार्ड से दो बार पहले चुनाव जीत चुकी है।

chat bot
आपका साथी