पार्क और बस स्टैंड पर लड़कियों पर कमेंट करते तीन मनचले गिरफ्तार Chandigarh News

पंजाब यूनिर्सिटी में प्रोफेसर की पत्नी और पेक में एक युवती से छेड़छाड़ के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने ऐसे मनचलों पर सख्त कार्रवाही शुरू कर दी है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 10:48 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 10:48 AM (IST)
पार्क और बस स्टैंड पर लड़कियों पर कमेंट करते तीन मनचले गिरफ्तार Chandigarh News
पार्क और बस स्टैंड पर लड़कियों पर कमेंट करते तीन मनचले गिरफ्तार Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में छेड़छाड़ की लगातार कई घटनाओं के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने मनचलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग द्वारा गठित 32 ट्रेंड महिला पुलिस कर्मियाें के औचक निरीक्षण में शहर की अलग-अलग जगह से तीन मनचलों को दबोचा गया है। पुलिस आने वाले दिनों में भी इस अभियान को जारी रखेगी। दस दिसंबर को भी पुलिस ने 98 लोगों को राउंडअप कर 20 गाड़ियों के चालान भी किए थे।

पंजाब यूनिर्सिटी में प्रोफेसर की पत्नी और पेक में एक युवती से छेड़छाड़ के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने ऐसे मनचलों पर सख्त कार्रवाही शुरू कर दी है। एसएसपी निलांबरी जगदले के निर्देशानुसार ट्रेंड महिलाकर्मियों की कार्रवाई समय समय पर औचक तौर पर जारी रहेगी।

केस-1ः आइटी पार्क थाना पुलिस ने मंगलवार को बापूधाम कॉलोनी निवासी-19 वर्षीय सोहेल को शास्त्री नगर में महिला पर गलत कमेंट करते गिरफ्तार किया। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपित को थाने से जमानत पर छोड़ा गया।

केस-2ः मलोया थाना पुलिस ने सेक्टर-52 निवासी 19 वर्षीय पंकज को मलोया बस स्टैंड के पास लड़की पर गलत कमेंट करते गिरफ्तार किया। थाने में कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपित को जमानत पर छोड़ा गया।

केस-3ः इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने दड़वा स्थित गुग्गा माड़ी मंदीर के पास महिला पर गलत कमेंट करते आरोपित राम लायक को गिरफ्तार किया। इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले आरोपित को जमानत पर छोड़ दिया।

दैनिक जागरण ने बुधवार के अंक में शहर में सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की थी। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी