चंडीगढ़ में एक हफ्ते में तीन Road Accident, ओवरस्पीड वाहन चालकों ने ले ली तीन लोगों की जान

इस हफ्ते अलग-अलग जगह हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि दो लोग घायल भी हुए हैं। इन तीनों हादसों की मुख्य वजह वाहनों की तेज रफ्तार है। अभी तक इनमें से दो मामलों में हिट एंड रन का केस दर्ज हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:57 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:57 AM (IST)
चंडीगढ़ में एक हफ्ते में तीन Road Accident, ओवरस्पीड वाहन चालकों ने ले ली तीन लोगों की जान
दो मामलों में पुलिस अभी तक आरोपितों को पकड़ नहीं पाई है।

कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की सड़कों पर ओवर स्पीड वाहन मौत बन दौड़ रहे हैं। जिनकी वजह है बेगुनाह लोगों की जान जा रही है। शहर में ज्यादातर हादसे रात के समय हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि रात को सड़कें खाली होती हैं और पुलिस न होने के चलते वाहन चालक तेज गति से वाहनों को दौड़ाते हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। 

इस हफ्ते अलग-अलग जगह हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि दो लोग घायल भी हुए हैं। इन तीनों हादसों की मुख्य वजह वाहनों की तेज रफ्तार है। अभी तक इनमें से दो मामलों में हिट एंड रन का केस दर्ज हैं। दोनों मामलों में आरोपित वाहन चालकों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। पहले रेलवे लाइट प्वाइंट और दूसरे सेक्टर-27 /28 की डिवाइडिंग पर तेज रफ्तार वाहन चालक ने राहगीर की जान ले ली। रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ की सड़क पर 92 फीसद हादसों की वजह ओवर स्पीड है। 

हिट एंड रन केस -1

रेलवे लाइट प्वाइंट पर वीरवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक बाइक सवार को पीसीआर ने जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे पीजीआइ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान कजहेड़ी के रहने वाले

बरजिंदर सिंह ने दम तोड़ दिया। मामले में जीरकपुर के रहने वाले राजिंदर शर्मा की शिकायत पर आईटी पार्क थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में लगी है।

हिट एंड रन केस- 2

21 जुलाई को सेक्टर 29 के रहने वाले संजय कुमार शर्मा ने बताया कि वह ससुर शिव लाल शर्मा के साथ साइकिल पर सवार होकर सेक्टर- 29 से कांसल की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर -27 /28 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल चला रहे उसके ससुर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका ससुर साइकिल से उछल कर दूर जा गिरा और वह घायल हो गया था। हादसे में ससुर शिवलाल शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि फरार आरोपित चालक की तलाश जारी है।

chat bot
आपका साथी