चंडीगढ़ में इस बार रोज फेस्ट में हाई-टी रिफ्रेशमेंट पर खर्च होंगे तीन लाख, कांग्रेस ने उठाए सवाल

चंडीगढ़ नगर निगम वित्तीय संकट से जूझ रहा है। बावजूद इसके रोज फेस्टिवल पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पिछले साल रोज फेस्टिवल का खर्च 66 लाख रुपये थे। उसे इस साल बढ़ाकर 90 लाख रुपये कर दिया गया है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 09:44 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 09:44 AM (IST)
चंडीगढ़ में इस बार रोज फेस्ट में हाई-टी रिफ्रेशमेंट पर खर्च होंगे तीन लाख, कांग्रेस ने उठाए सवाल
रोज फेस्टिवल पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

चंडीगढ़, जेएनएन। नगर निगम वित्तीय संकट से जूझ रहा है। सैलरी देने के लिए पैसे नहीं है। पहले भी सैलरी फिक्सड डिपाजिट तुड़वाकर दी गई है। बावजूद इसके रोज फेस्टिवल पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पिछले साल रोज फेस्टिवल का खर्च 66 लाख रुपये थे। उसे इस साल बढ़ाकर 90 लाख रुपये कर दिया गया है। इस 90 लाख रुपये में से सवा तीन लाख रुपये हाई-टी रिफ्रेशमेंट पर खर्च किया जाएगा।

मेहमाननवाजी में ही इतने पैसे की चाय पिलाई जाएगी। कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस काउंसलर सतीश कैंथ ने कहा कि इस साल रोज फेस्टिवल आयोजित नहीं किया जाना चाहिए। कोरोना की वजह से फेस्टिवल फीका रहेगा, भीड़ नहीं जुटेगी। दूसरी तरफ नगर निगम की वित्तीय हालत भी ठीक नहीं है। इस वजह से फेस्टिवल को रद करना चाहिए। नगर निगम हाउस में वह इस मुद्दे को उठाएंगे और फेस्टिवल को रद कराएंगे।

हाउस लेगा फेस्टिवल पर फैसला

27 जनवरी को आयोजित होने वाली नगर निगम की हाउस मीटिंग में रोज फेस्टिवल का एजेंडा लाया जा रहा है। हाउस मीटिंग में चर्चा के बाद रोज फेस्टिवल की रूपरेखा तय होगी। फेस्टिवल में इस बार भी पिछले साल की तरह ही कुछ कम गतिविधियां देखने को मिलेंगी। कोरोना की वजह से कुछ कार्यक्रम पर रोक रह सकती है। हालांकि फेस्टिवल आयोजित होने पर अंतिम फैसला 27 को हाउस मीटिंग में ही होगा।

रोज फेस्टिवल हर साल फरवरी महीने में सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में आयोजित किया जाता है। इसमें विभिन्न प्रजातियों के रोज से फेस्टिवल सजाया जाता है पर्यटकों को इन्हें करीब से देखने और जानने का मौका मिलता है। वहीं लेजर वैली में कल्चरल प्रोग्राम आयोजित होते हैं। हालांकि पिछले साल कोरोना की वजह से कल्चरल प्रोग्राम आयोजित नहीं हुए थे। इस बार भी स्टार नाइट होने की संभावना कम ही है।

किस पर कितना खर्च

वाटर प्रूफ टेंड के लिए     26 लाख

डेकोरेटिव सिक्योरिटी लाइट    7.67 लाख

हाई-टी रिफ्रेशमेंट            3.15 लाख

एंट्री फार्म, बुकलेट प्रिंटिंग        3.30 लाख

सिक्योरिटी के लिए मचान        2.50 लाख

एंट्री एग्जिट गेट डेकोरेशन होर्टिकल्चर वर्क    5.15 लाख

प्राइज, मोमेंटो एंड गिफ्ट        3.50 लाख

एनजेडसीसी फोक डांस पार्टिसिपेंट्स के लिए रहने खाने की व्यवस्था    2.10 लाख

chat bot
आपका साथी