मोहाली में एमएलए सिद्धू ने 300 महिला सफाई सेवकों को दिए सूट, बोले- महामारी में रखा शहर का ख्याल

मोहाली के विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने तीन सौ सफाई सेवकों को सम्मानित किया। यह सम्मान कार्यक्रम मोहाली में शनिवार को आयोजित किया गया था। विधायक सिद्धू ने 300 महिला सफाई कर्मचारियों को सूट वितरित किए और कहा कि कोरोना महामारी के दौरान इन्होंने शहर को साफ रखा।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 01:59 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 01:59 PM (IST)
मोहाली में एमएलए सिद्धू ने 300 महिला सफाई सेवकों को दिए सूट, बोले- महामारी में रखा शहर का ख्याल
सिद्धू ने कहा कि वे सफाई सेवकों को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली में कोरोना महामारी और अब डेंगू से लोगों को बचाने के लिए सफाई कर्मचारियों को बड़ा योगदान है। क्योंकि शहर को साफ सुथरा रखने के लिए सफाई सेवकों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। इसलिए इनका सम्मान किया जाना चाहिए। मोहाली के विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने तीन सौ सफाई सेवकों को सम्मानित किया। यह सम्मान कार्यक्रम मोहाली में शनिवार को आयोजित किया गया था। विधायक सिद्धू ने 300 महिला सफाई कर्मचारियों को सूट वितरित किए।

विधायक ने सफाई सेवकों का कोविड, डेंगू की लड़ाई लड़ने के दौरान शहर को साफ सुथरा रखने के लिए धन्यवाद किया। सिद्धू ने कहा कि वे सफाई सेवकों को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। इस दौरान मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी मौजूद रहे।

विधायक ने कहा कोविड के दौरान जब लॉकडाउन था तो सफाई सेवकों ने शानदार तरीके से काम किया। मोहाली नगर निगम में सफाई सेवकों को पक्का करने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। विधायक की ओर से महिला सफाई सेवकों को करवा चौथा की शुभकामनाएं दी। सिद्धू ने कहा कि डेंगू को मात देने में सफाई सेवक तो अपनी भूमिका निभा ही रहे हैं, लेकिन साथ ही शहर के लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। शहर को साफ रखे और जगह जगह पर पानी एकत्रित न होने दे। ताकि डेंगू को मात दी जा सके।

मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि गांधी जंयती पर मोहाली में सफाई सेवकों के सम्मान का वायदा किया गया था जोकि लगातार जारी है। मेयर ने कहा कि सफाई सेवक और शहर के लोग शहर को साफ सुथरा रखने में ज्यादा से ज्यादा योगदान दें ताकि सफाई स्वच्छता अभियान में शहर पहले स्थान पर आ सके लेकिन इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। इस दौरान निगम के अधिकारियों व अन्य कांग्रेस नेताओं ने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी